रंधावा, डोटासरा और जूली 24 के बजाय 27 फरवरी को बीकानेर आएंगे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24फरवरी को राजस्थान में प्रवेश करने के कारण पूर्व में निर्धारित 24 की बजाय 27 फरवरी को बीकानेर कार्यक्रम तय हुआ है-बिशनाराम सियाग
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””
बीकानेर, 19फरवरी- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विषय में जिलेवार कार्यकर्ता संवाद अभियान क्रम में पूर्व में 24फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रन्धावा, प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 24 फरवरी को बीकानेर आने वाले थे अब उनका आगामी 27 फरवरी को दौरा तय हुआ है।
जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी, रंधावा, डोटासरा और जूली तीनों नेता न्याय यात्रा में मौजूद रहेंगे।इस कारण से बीकानेर में होने वाला संवाद कार्यक्रम आगामी 27 फरवरी को निश्चित किया गया है। स्थान और समय मे कोई परिवर्तन नहीं किया गया

Categories:
error: Content is protected !!