बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में आरकैट, भूगर्भ शास्त्र विभाग और भूगर्भ शास्त्र ऐल्यूमनी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान से भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) कोर्सेज पर विद्यार्थीयों के लिए एक सेमिनार का आयोजन हुआ। आरकैट, बीकानेर डिवीजन मेंटर दीपेश रामावत ने छात्रों को कोर्स की उपयोगिता समझाते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले क्विज-एथॉन की जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राजेंद्र पुरोहित ने आरकैट के रोज़गारपरक प्रयासों की सराहना करते हुए कोर्सेज को छात्रो के लिये उपयोगी बताया एवं छात्रों से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष प्रो. देवेश खण्डेलवाल ने कोर्सेज को जॉब ओरिएंटेड और स्किल डेवलप्मेंट में उपयोगी बताया। विभाग संकाय सदस्य डॉ देवाराम ने छात्रो को कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन कर अपने कौशल को विकसित कर रोजगार के क्षेत्र में सफल होने की सलाह दी साथ ही इंटर्नशिप कोर्सेज के महत्त्व से छात्रों को अवगत करवाया। एलुमनी सोसायटी के अध्यक्ष प्रो शिशिर शर्मा ने विधार्थियों को बताया गया कि आरकैट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कोर्सेज जीआईएस, एआई / एमएल, मशीन लर्निंग, एआर / वीआर, क्लाउड कंप्यूटिंग इत्यादि में रजिस्ट्रेशन की जानकारी rcat.rajasthan.gov.in से प्राप्त कर सकते है। सेमीनार में भूगर्भ शास्त्र, भूगोल एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. एस के मांझू, डॉ रवि परिहार, डॉ प्रकाश गर्ग, डॉ विजय मटोरिया, डॉ रामनिवास धेतरवाल, डॉ रूपकिशोर व डॉ सरोज आमेरिया, उपस्थित रहे ।
Latest Posts
- बीकानेर में खुला सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड सीरियस ज्वेल्स का नया शोरूम

- Three Setbacks, One Unwavering Dream: Indian Army Soldier Ankan Pruseth Clears SSB Interview for SCO-59 Course

- ईसीबी ई-स्पोर्ट्स सीजन-1 में 30 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

- IAF Conducts Short-Notice Nighttime Medical Evacuation from Leh, Airlifts Critically Ill Civilian to Delhi

- अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


