NATIONAL NEWS

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय ,बीकानेर” में छात्रों से “विजन डॉक्यूमेंट 2030 “के तहत सुझाव आमंत्रित करने के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान को वर्ष 2030 तक सभी क्षेत्रों में भारत का सिरमौर बनाए जाने की दिशा में “राजस्थान मिशन 2030 “का आगाज किया गया है ।
जिसके तहत राज्य के सभी स्टेक होल्डर से इस मिशन के लिए सुझाव व लक्ष्य आमंत्रित किए गए हैं ।
राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य के सभी महाविद्यालय में इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।इसी कार्यक्रम के तहत ” राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय ,बीकानेर” में छात्रों से “विजन डॉक्यूमेंट 2030 “के तहत सुझाव आमंत्रित करने के लिए निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दिनांक 1 सितंबर 2023 को ” “राजस्थान मिशन 2030” शीर्षक से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग वार व कक्षा वार 30 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से आठ छात्रों का फाइनल के लिए सलेक्शन किया गया।
इन आठ छात्रों की दूसरे चरण की की निबंध प्रतियोगिता दिनांक
2 सितंबर 2030 को आयोजित की गई ,जिसका शीर्षक ” 2030 मे कैसा होगा मेरा राजस्थान ” रखा गया । जिसमें कक्षावार बी ए प्रथम वर्ष की अनीता गोदारा, बी ए द्वितीय वर्ष की साक्षी सारस्वत व बी कॉम प्रथम की राधिका पुरोहित प्रथम स्थान पर रही । वही महाविद्यालय स्तर पर बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी सारस्वत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
छात्रा को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!