राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में 31 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे से सुदर्शन सभागार में होगा खादी महोत्सव का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना , नई दिल्ली के निर्देशानुसार राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर में दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 11:30 बजे सुदर्शन सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में खादी महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

प्राचार्य डा. नंदिता सिंघवी ने बताया कि खादी महोत्सव के अंतर्गत “खादी एवं चरखा की वर्तमान युग में प्रासंगिकता” विषय पर व्याख्यान एवं परिचर्चा आयोजित करवाई जाएगी । कार्यक्रम की संयोजिका डा. विनोद कुमारी, प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने जानकारी दी की इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज दीक्षित ,कुलपति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय होंगे एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर ब्रजरतन जोशी , प्रोफेसर हिंदी विभाग, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर होंगे । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री अजीत सिंह सिंघवी आई. ए. एस.(सेवानिवृत्त) एवं राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सचिव रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!