राजकीय विधि महाविद्यालय में उमंग 2025 का समापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर। राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर में दिनांक 23 जनवरी 2025 से आरंभ हुए ‘उमंग 2025’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन आज दिनांक 25 जनवरी 2025 को हुआ। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मल्लिका परवीन, रेखा आचार्य एवं डॉ. ऋतु चौधरी ने बताया कि इन तीन दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रैंप वॉक , डम्बसराज (चिट चैट) , म्यूजिकल चेयर , सलाद सज्जा,नृत्य, गायन एवं साफा व साड़ी बाँधो का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया । मंच संचालन महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ही किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवाना राम विश्नोई और अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर शैक्षणिक समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Categories:
error: Content is protected !!