NATIONAL NEWS

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा मुख्यमंत्री को,मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन की प्रतिकृति प्रस्तुत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा मुख्यमंत्री को

मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन की प्रतिकृति प्रस्तुत

जयपुर, 22 अप्रैल। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष श्री टी. रविकांत द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम द्वारा निगम के सी.एस.आर. कोष से बीकानेर संभाग के लिए मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन क्रय किए जाने हेतु रूपये 1.25 करोड़ का भुगतान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (RMRS) को किया गया, जिसकी प्रतिकृति मुख्यमंत्री की उपस्थिति में निगम के अध्यक्ष श्री टी. रविकांत द्वारा राज्य सरकार को प्रस्तुत की गई।

निगम अध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन द्वारा संभाग में कैंसर की रोकथाम में सहायता मिलेगा और दूर-दराज के मरीजों को राहत पहुंचाने में सुविधा होगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!