
Hanumangarh: जंक्शन के दुर्गा मंदिर धर्मशाला में वैक्सीनेशन सेंटर पर फिर हंगामा
एक महिला ने जमकर किया हंगामा,पर्ची वितरण प्रणाली में भेदभाव के लगाए आरोप,चिकित्सा विभाग के खिलाफ आमजन ने की नारेबाजी,वैक्सीनेशन सेंटर पर व्यवस्थाओं का अभाव का लगाया आरोप
Jaipur: जयपुर डेयरी संविदाकर्मी संघ ने अजय माकन को सौंपा ज्ञापन
होटल मेरियट के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे थे संविदाकर्मी,सहकारी बोर्ड की ओर से की जा रही भर्ती को करें निरस्त,दुग्ध संघों में कई वर्षों से कार्यरत कार्मिक को समायोजित किया जाए
Jaipur: राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए वैक्सीनेशन कैंप
बड़ी संख्या में छात्र छात्रा पहुंचे वैक्सीन लगवाने,छात्रों को वैक्सीन को लेकर NSUI ने की थी मांग,उसी को देखते हुए आज पहुंची करीब दो हज़ार से अधिक डोज
Ajmer: किशनगढ़ से खबर
नगर परिषद उप चुनाव 2021,वार्ड 46 से बीजेपी के भैंरूलाल जीते
भाजपा का सीट पर कब्जा रहा बरकरार,कांग्रेस के पन्नालाल को 585 वोट से हराया,दिवंगत पार्षद त्रिलोक सैनी के पिता हैं भाजपा से जीते भैरूलाल सैनी
Sikar: सांवली मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मियों के प्रदर्शन की सूचना
विभिन्न मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन,मेडिकल कॉलेज के अधिकारी कर रहे हैं समझाइश,जल्दी समस्याओं के समाधान की कर्मचारी कर रहे हैं मांग
Kota: निलम्बित कलक्टर इंद्रसिंह राव की आज होगी कोर्ट में पेशी
1.40 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में किया था गिरफ्तार,करीब 7 माह से जेल में बंद है पूर्व कलक्टर,पिछले दिनों एसीबी कोर्ट ने जमानत अर्जी को भी किया था खारिज
Kota: चोर की पीट-पीटकर हत्या का मामला
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,लट्ठ व पाइपों से वारकर उतारा था मौत के घाट,अनन्तपुरा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
RAS तबादला सूची का पोस्टमार्टम !
कोटा से तबादला…कोटा में ही पोस्टिंग,RAS बिरदी चंद को मिला यह गजब का मौका,कोटा जिला आबकारी अधिकारी के पद से हुआ तबादला,लेकिन जिला परिवहन अधिकारी कोटा के रूप में मिली पोस्टिंग,बिरले अधिकारियों की होती है ऐसी किस्मत
Jaipur: आंशिक रूप से घटी जयपुर डेयरी की दूध सप्लाई
रोज औसतन 8 लाख लीटर दूध होता है सप्लाई,आज करीब 1 लाख लीटर दूध कम सप्लाई होने की सूचना,ठेका कार्मिकों की हड़ताल की वजह से कम दूध हुआ सप्लाई
Jaipur: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन हुए होटल मैरियट से रवाना
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी हैं साथ,विधानसभा में विधायकों से करेंगे वन टू वन,इससे पहले होटल में डोटासरा ने की माकन से मुलाकात
Jaisalmer फतेहगढ़: BSF की साइकिल रैली देवीकोट पहुंची
सीमा जन कल्याण समिति जैसलमेर व देवीकोट के ग्रामीणों ने किया स्वागत,साइकिल रैली भुज गुजरात से अटारी पंजाब जाएगी
Pali: उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पद पर प्रह्लाद सहाय नागा का पदस्थापन
प्रशासनिक आदेश पर APO थे नागा,कोविड प्रबंधन में पाली से दी गई थी जिम्मेदारी,नागा पाली में जिला परिषद CEO पद पर दे चुके हैं सेवाएं,2005 में पाली तहसीलदार भी रह चुके है नागा
Pali: रानी उपखंड अधिकारी गोमती शर्मा को जोधपुर JNVU में रजिस्ट्रार लगाया,रानी में अब रविकांत सिंह होंगे उपखंड अधिकारी,बहरोड़-अलवर में उपखंड अधिकारी पद से रानी के लिए हुआ स्थानांतरण
Ajmer: डिग्गी बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग
सूचना मिलने पर दमकल पहुंची मौके पर,आग को बुझाने के प्रयास जारी,क्लॉक टावर थाना पुलिस भी पहुंची मौके पर
Hanumangarh भादरा: भादरा नगरपालिका के वार्ड 12 व 35 का आया परिणाम, वार्ड में निर्दलीय बशीर कानारिका 186 मतों से जीते,वार्ड 35 में निर्दलीय असलम एडवोकेट 13 मतों के अंतर से रहे वििजयी
Report by Sahil Pathan











Add Comment