NATIONAL NEWS

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती ग्रेड-II सीधी भर्ती परीक्षा 2018 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों से जिला आवंटन हेतु प्राथमिकता विकल्प ऑनलाइन आमंत्रित::देखें सूची ( गैर अनुसूचित क्षेत्र हेतु 438 एवं अनुसूचित क्षेत्र हेतु 213)

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर ।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड-II सीधी भर्ती परीक्षा 2018 में अंतिम रूप से चयनित एवं अभिस्तावित किए गए कुल 651 (गैर-अनुसूचित क्षेत्र हेतु 438 एवं अनुसूचित क्षेत्र हेतु 213) अभ्यर्थियों से विभाग द्वारा नियुक्ति हेतु जिला आवंटन हेतु प्राथमिकता विकल्प ऑनलाईन आमंत्रित किये जा रहे है।

इस हेतु जारी सूची में 651 अभ्यर्थी जिला आवंटन हेतु प्राथमिकता विकल्प विभागीय लिंकhttps://rajshaladarpan.nic.in/SD2/Recruitment/CandidateChoice/Home/StaffChoiceFilling Dis.aspxपर जाकर 30.07.2021 से दिनांक 16.08.2021 समय 6:00 PM तक भर सकते है। उक्त समय के
पश्चात् यह लिंक स्वतः ही बन्द हो जावेगा। निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन जिला प्राथमिकताविकल्प सबमिट नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को कोई भी जिला आवंटित किए जाने हेतु विभाग स्वतंत्र होगा।

विभाग द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को विकल्प दर्ज करते समय अपने मोबाईल नम्बर पर OTP का सन्देश नहीं आता है या वह अपना नया मोबाईल नम्बर जुड़वाना चाहता है, तो ऐसे अभ्यर्थी निदेशक महोदय, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के नाम से इस संबंध में प्रार्थना पत्र मय स्वहस्ताक्षरित आधार कार्ड की छाया प्रति विभागीय ई-मेल आई.डी. seniorteacher secedu@gmail.com पर प्रेषित करें, ताकि मोबाईल नम्बर में संशोधन किया जा सकें एवं जिला प्राथमिकता विकल्प आसानी से भरा जा सके।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!