राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन, Dopt ने जारी किए आदेश
राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। ऊषा शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाली थी। सरकार ने अनुशंषा की थी।

Rajasthan Chief Secretary Update News: राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। ऊषा शर्मा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाली थी। गहलोत सरकार ने केंद्र सरकार से एक्स्टेंशन देने का अनुरोध किया था। डीओपीटी ने 31 दिसंबर त ऊषा शर्मा का कार्यकाल बढ़ा दिया है। ऊषा शर्मा 30 जून था ऊषा शर्मा का रिटायरमेंट। बता दें कि उषा शर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। राजस्थान कैडर में 1985 बैच की आईएएस हैं। 26 जून 1963 को जन्मीं आईएएस उषा शर्मा ने बीएससी (ऑनर्स) (रसायन विज्ञान) की डिग्री और यूपीएससी की तैयारियों में जुट गई थीं। उषा शर्मा ने 15 जून 1989 को अलवर एसडीएम के पद से राजस्थान कैडर में सर्विस शुरू की थी।






ऊषा शर्मा सीपी जोशी की रिश्तेदार है
उषा शर्मा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी की रिश्तेदार हैं। उषा शर्मा के पति बीएन शर्मा रिटायर्ड आईएएस हैं। वे भी केंद्र-राज्य में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं। बीएन शर्मा अभी राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन के चेयरमैन हैं। सीएम गहलोत ने एक साल पहले सीनियर आईएएस उषा शर्मा को राज्य सरकार ने नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था। उषा शर्मा खुद से जूनियर निरंजन आर्य के रिटायरमेंट के बाद सीएस बनी थी। 1985 बैच की आईएएस उषा शर्मा युवा मामले और खेलकूद मंत्रालय में नियुक्त थीं। उषा शर्मा मुख्य सचिव बनने वाली दूसरी महिला आईएएस हैं। इससे पहले पिछली गहलोत सरकार में कुशल सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था।
30 जून को रिटायरमेंट था
6 महीने का एक्सटेंशन मिलने के बाद उषा शर्मा का कार्यकाल 2 साल से ज्यादा का रहेगा। वे 31 दिसंबर 2023 तक इस पद पर रहेंगी। सरकार को चुनाव से ठीक पहले नया मुख्य सचिव नियुक्त नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत ऊषा शर्मा के कामकाज से काफी खुश दिखाई दे रहे थे। हालांकि, सीएम गहलोत ने एक्सटेंशन के संकेत नहीं दिए थे। उषा शर्मा के बाद शुभ्रा सिंह को मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था। लेकिन फिलहाल ऊषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है।








