राजस्थान के तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट:तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा; दिन में बढ़ने लगी सूरज की तपिश

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट:तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा; दिन में बढ़ने लगी सूरज की तपिश

सीकर के रानोली में सुबह छाया कोहरा। - Dainik Bhaskar

सीकर के रानोली में सुबह छाया कोहरा।

राजस्थान में माइनस तापमान और गलनभरी सर्दी से लोगों को आज कुछ राहत मिली। माउंट आबू, फतेहपुर, सीकर, चूरू में आज न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। सर्द हवा थमने और धूप निकलने से अजमेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर आ गया।

मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले कुछ दिन राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में सामान्य रहने की संभावना जताई है। वहीं, 16 जनवरी से तीन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के एरिया में एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आज उत्तरी राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में आसमान में धुंध रही। इस कारण नॉर्दन विंड (उत्तरी हवाएं) आनी थम गई। इससे जयपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा समेत अधिकांश शहरों का मिनिमम तापमान भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गए।

जयपुर में आज सुबह 8 बजे से ही अच्छी धूप निकली और लोगों को सर्दी से राहत मिली। जयपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 24.3, जबकि आज न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कल भी जयपुर में पूरे दिन आसमान साफ रहा और देर शाम तक अच्छी धूप रही।

अलवर के बानसूर में पिछले तीन दिनों से दिन में तेज धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है।

अलवर के बानसूर में पिछले तीन दिनों से दिन में तेज धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है।

सामान्य से ऊपर आया पारा
सीकर, पिलानी, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर, चूरू में अब दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर आ गया है। बीकानेर में आज तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हुआ। यहां आज रात का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में आज न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.5 पर पहुंच गया, जिससे यहां के लोगों को गलनभरी सर्दी से राहत मिली।

भरतपुर जिले में कड़ाके की सर्दी का असर जारी है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद रात को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

भरतपुर जिले में कड़ाके की सर्दी का असर जारी है। दिन में मौसम साफ रहने के बाद रात को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

16 से कोल्ड-वेव चलने की संभावना
मौसम केन्द्र से जारी फोरकास्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के एरिया में 16 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद वापस उत्तर भारत से सर्द हवाएं आनी शुरू होगी। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में एक-दो दिन कोल्ड-वेव चलने की भी संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर25.810.3
अलवर243.9
बाड़मेर28.48.4
भीलवाड़ा26.67.4
बीकानेर25.811.7
चित्तौड़गढ़24.87.2
चूरू24.47.2
जयपुर24.38.5
जैसलमेर25.28.9
जोधपुर289.2
कोटा22.710.2
पिलानी25.66.4
सीकर248.5
गंगानगर12.76.2
उदयपुर25.49
माउंट आबू232
Categories:
error: Content is protected !!