NATIONAL NEWS

राजस्थान चुनाव में कौन होगा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, दिल्ली में हुई बड़ी बैठक में फाइनल फैसला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान चुनाव में कौन होगा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, दिल्ली में हुई बड़ी बैठक में फाइनल फैसला

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है. एक तरफ जहां पेपर लीक मामले में ईडी की एंट्री के बाद कांग्रेस के कई नेता निशाने पर है तो वहीं बीजेपी संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारियों में जुटी है. आज बुधवार दो बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और बीएल संतोष के साथ करीब 40 मिनट तक बैठक हुई. दो दिन पहले ही एक और हाईलेवल बैठक हुई थी. जिसमें अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

राजस्थान चुनाव पर चर्चा

दो दिन पहले दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर हुई बैठक में राजस्थान समेत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ साथ उन सभी राज्यों के बारे में चर्चा की गई जहां इस साल में विधानसभा चुनाव होने है. राजस्थान पर बीजेपी का विशेष जोर है. क्योंकि यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणाओं, तमाम योजनाओं और अब महंगाई राहत कैंप के बाद एंटी इनकमबेंसी में तेजी से कमी आई है. अशोक गहलोत के मुकाबले बीजेपी के पास कोई बड़ा चेहरा भी नहीं हैं.

कौन होगा मुख्यमंत्री पद का चेहरा

राजस्थान चुनाव से पहले क्या वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर आगे किया जाएगा. क्या गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल या किसी अन्य नेता को बड़ी भूमिका में लाया जाएगा. ऐसे कई सवाल है. लेकिन भाजपा ने इस बार ये तय कर दिया है कि वो विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं करेगी. पीएम मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा.

राजस्थान विधानसभा की स्थिति

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें है. वर्तमान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के पास 108 सीटें है. भाजपा के पास 70 और 13 निर्दलीय विधायक है. इसके अलावा 2 विधायक भारतीय ट्राईबल पार्टी के और 3 विधायक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के है. RLD का भी 1 विधायक है. 2 विधायक CPI के है.

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!