राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा भडेरण ने ग्राहक की मृत्यु पर नोमिनी को PMJJBY बीमा की राशि सौंपी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के बीकानेर जिले की शाखा भडेरण के ग्राहक हरीराम की मृत्यु पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक श्री ललित मोदी के नेतृत्व मे भडेरण शाखा प्रबंधक श्री राजेन्द्र खन्ना व वरिष्ठ प्रबंधक श्री गौरव मोहे द्वारा नोमिनी भतीजे सीताराम को दो लाख का चेक सौंपा गया। शाखा प्रबंधक राजेन्द्र खन्ना ने बताया कि ग्राहक द्वारा फरवरी माह में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना(PMJJBY) अंतर्गत बीमा करवाया था,ग्राहक की आकस्मिक मृत्यु होने पर बैंक शाखा द्वारा नोमिनी सीताराम को क्लेम राशि प्रदान की गई।शाखा प्रबंधक राजेन्द्र खन्ना ने ग्रामीणवासियों को वर्तमान समय में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत बैंक में चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी व लाभान्वित होने हेतु प्रोत्साहित किया।

Categories:
error: Content is protected !!