बीकानेर। राजस्थान में उलेमा के सबसे बड़े संगठन तहरीक उलमा ए हिंद का आज पांचवां स्थापना दिवस बहुत ही उत्साह के साथ दारूल उलूम सुलेमानिया रहमानिया, सब्जी मंडी, बीकानेर में प्रदेश भर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मनाया । इस अवसर पर बीकानेर में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी और सदस्य गण एकत्रित हुए और आगे की रणनीति पर बात की। संगठन बीकानेर के अध्यक्ष मौलाना मुमताज़ अहमद नईमी ने संवाददाता से बात करते हुए बताया कि हमने पिछले 4 वर्षों में शिक्षा, समाज सेवा और स्वास्थ्य में अच्छी भागीदारी निभाई है और हम आगे और बेहतरी की आशा करते हैं। तहरीक उलमा ए हिन्द के चेयरमैन मुफ्ती खालिद अय्यूब मिस्बाही, जयपुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे बहुत से टारगेट है बे गुनाह केदियो की रिहाई के लिए और शिक्षा के छेत्र में और अच्छा काम करना है तहरीक के सेक्रेटरी मुफ्ती जमील अहमद ने कहा कि हमने इस दौरान देश हित के लिए तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सफाई अभियान चलाए गए हर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया क्योंकि देश तथा समाज चौमुखी उत्थान ही हमारा मूल उद्देश्य है। उन्होंने यह भी कहा की हमारे इन कार्यों को राजस्थान सरकार और प्रशासन द्वारा कई बार सराहा गया और हमारे कई सहयोगी मित्रों को कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मान पत्र भी दिए गए। इस मौका पर मौजूद रहे हाफ़िज़ अशरफ़, मकराना, मौलाना शहादत, नागौर, कारी रईस, मेड़ता, मौलाना लाल मोहम्मद, शहाबुद्दीन, बाड़मेर, मौलाना शाबान, खाजूवाला, लाल मोहम्मद, रावला, मौलाना अहमद जिया, हनुमानगढ़, मौलाना गुलाम अली, जालौर,कारी कासिम जैसलमेर, मौलाना जावेद आलम, मौलाना असगर, मौलाना फजलुर्रहमान, कारी शमीम, मौलाना रमजान, शब्बीर भाई, अदनान भाई, बीकानेर, आदि मौजूद रहे।








Add Comment