राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम:6 जिलों में बारिश-ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट, 40KM तक की स्पीड से चल सकती है हवा

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम:6 जिलों में बारिश-ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट, 40KM तक की स्पीड से चल सकती है हवा

बसंत ऋतु आने के साथ ही अब आंधी-बारिश और ओले गिरने का दौर शुरू हो रहा है। कल से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा और 40KM की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। मेघगर्जना के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है। इस सिस्टम की तीव्रता को देखते हुए मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 2 दिन (19-20 फरवरी) के लिए 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ जिलों के लिए मौसम विशेषज्ञों ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां के किसानों को फसलों का बचाव जल्द करने के लिए कहा है। इन जिलों के अलावा गंगानगर, नागौर, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर और दौसा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट है।

राजधानी जयपुर में सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है।

राजधानी जयपुर में सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है।

दिन में गर्मी बढ़ी, पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
राजस्थान में अब सर्दी कम होने लगी है। कल बाड़मेर, फलोदी में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। माउंट आबू को छोड़ दें तो सभी शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। जयपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 28.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जयपुर में आज भी आसमान साफ है और सुबह से तेज धूप है।

न्यूनतम तापमान भी बढ़ा
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से उत्तरी हवा आनी रुक गई। इससे राजस्थान के अधिकांश शहरों में रात का तापमान बढ़ गया और सर्दी कम हो गई। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, फतेहपुर, सिरोही, बारां, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर और अजमेर में न्यूनतम तापमान एक से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। आज सबसे ज्यादा सर्दी अलवर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी करते हुए किसानों को अपनी फसलों का बचाव करने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने बारिश-ओले गिरने का अलर्ट जारी करते हुए किसानों को अपनी फसलों का बचाव करने के लिए कहा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर29.114.2
भीलवाड़ा30.89.4
अलवर27.27
जयपुर28.813.2
पिलानी30.210.5
सीकर2912.5
कोटा28.313
चित्तौड़गढ़28.211.2
उदयपुर31.511
धौलपुर27.810.2
बारां28.49.7
डूंगरपुर32.915.7
सिरोही29.39.3
फतेहपुर30.58.4
करौली29.37.2
बाड़मेर33.414.5
जैसलमेर3212
जोधपुर31.211.3
फलोदी3311.4
बीकानेर30.716.1
चूरू30.110.5
गंगानगर29.212.3
जालोर32.59.7
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!