NATIONAL NEWS

राजस्थान में पहली बार 5 से 17 साल के बच्चों के लिए “राजस्थान के ‘सुर’ताज” सिंगिंग कंपीशन का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर : राजस्थान में पहली बार 5 से 17 साल के बच्चों के लिए “राजस्थान के ‘सुर’ताज” सिंगिंग कंपीशन का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर में 12 और 13 अगस्त को टोंक रोड स्थित एंजेल्स म्यूजिक एकेडमी में इसके लिए ऑडिशन लिए गए। शहर के सभी स्कूलों के बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिए और अपनी गायिकी का हुनर पेश किया। जजेस शालिनी माथुर, मयंक शर्मा, हरी शकर भट्ट ने दो दिन तक सभी बच्चों को सुना और इसका रिजल्ट 19 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
बच्चों का उत्साह देखते हुए इसी 19 – 20 और 26-27 अगस्त को भी ऑडिशन होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अक्स, संगम कला ग्रुप और सभी रोटरी क्लब द्वारा किया जा रहा है। आयोजक अनिता माथुर ने बताया कि ग्रैंड फिनाले 25 और 26 नवंबर को जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
जीतने वाले बच्चों को इलेक्ट्रिक स्कूटी, लैपटॉप, टैब और कैश प्राइस दिए जाएंगे। साथ ही 2024 में नेशनल स्टेज के लिए सीधा ऑडिशन में भेजा जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!