राजस्थान में पेपर लीक और शिक्षकों के खाली पड़े पद राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी नाकामी: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

*राजस्थान में पेपर लीक और शिक्षकों के खाली पड़े पद राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी नाकामी: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार*

पेपर लीक और शिक्षकों के खाली पड़े पद राजस्थान सरकार सबसे बड़ी नाकामी: केंद्रीय मंत्री डॉ सुभाष सरकार


बीकानेर। अपने एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पधारे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने TIN network से विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था पर बातचीत हुए कहा कि राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था  सरकार की सबसे बड़ी नाकामी बनकर उभरी है। कांग्रेस की राज्य सरकार के कार्यकाल में  अब तक हुए 16 पेपर लीक प्रकरण हुए हैं जिससे राजस्थान के युवा  गहरे अवसाद में हैं। राजस्थान सरकार द्वारा अन्य राज्यों में भी इस प्रकार पेपर लीक प्रकरणों की दुहाई देने पर दुख जताते करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की नाकामी को केवल अन्य राज्यों में ऐसे प्रकरण हो रहे हैं इस आधार पर उचित और सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने राजस्थान सरकार से इस प्रकरण में कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए दोषियों को सजा दिलवाने की मांग की । उन्होंने राज्य में शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में 93 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं तथा 43 हजार से अधिक शिक्षक संविदा पर कार्य कर रहे हैं, उन्होंने इस स्थिति को भयावह बताते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य का मूल आधार स्तंभ है और उसमें कुप्रबंधन देश की युवा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ है।
राज्य में आयुष्मान भारत योजना की सही क्रियान्विति  न करने  पर राज्य सरकार को  आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की नीतियों को लागू न करके राज्य के नागरिकों को उनके लाभ प्राप्त नहीं करने दे रही है यदि राज्य में आयुष्मान भारत योजना की सही क्रियान्विति की जाती, तो इसमें 60% राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है जिससे राज्य सरकार धन का ज्यादा सदुपयोग कर सकती थी। केंद्र की योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार के नवाचारों के विषय में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं को क्रियान्वित करवाना राज्य सरकार का दायित्व है परंतु राजस्थान में राज्य सरकार इस में पूर्णतः विफल रही है।

Categories:
error: Content is protected !!