राजस्थान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू:किरोड़ीलाल-राज्यवर्धन, गजेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री बने; केके बिश्नोई बनेंगे मंत्री, श्रीकरणपुर प्रत्याशी सुरेंद्रपाल भी ले सकते हैं शपथ

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू:किरोड़ीलाल-राज्यवर्धन, गजेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री बने; केके बिश्नोई बनेंगे मंत्री, श्रीकरणपुर प्रत्याशी सुरेंद्रपाल भी ले सकते हैं शपथ

किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। - Dainik Bhaskar

किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

राजस्थान में थोड़ी देर बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राज्यपाल कलराज मिश्र नए मंत्रियों को शपथ दिला रहे हैं। अब तक 9 मंत्री शपथ ले चुके हैं। इसमें सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ शामिल हैं।

इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत

ये विधायक बनेंगे मंत्री : झाबर सिंह खर्रा, कैलाश मीणा, कन्हैयालाल मीणा, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, संजीव बेनीवाल, जोगेश्वर गर्ग, जवाहर सिंह, शैलेष दिगंबर सिंह, शंकर सिंह रावत, गोपाल जोशी, विजय सिंह, श्रीकरणपुर से प्रत्याशी सुरेंद्रपाल टीटी।

राज्यवर्धन राठौड़ साफा पहनकर राजभवन पहुंचे।

राज्यवर्धन राठौड़ साफा पहनकर राजभवन पहुंचे।

किसे क्यों मंत्री बनाया :

1. किरोड़ीलाल मीणा : विपक्ष में रहते सबसे मुखर रहे, एसटी का मुखर चेहरा
राज्यसभा सांसद रहते हुए राजस्थान में कांग्रेस राज के दौरान सबसे मुखर रहे। पेपर लीक से लेकर हर मुद्दे पर सड़क​ पर आंदोलन किए, संसद से लेकर हर मोर्चे पर घेरा। एसटी समुदाय के मुखर चेहरे के तौर पर उनकी पहचान है। बेबाकी से बोलने और मुद्दे उठाने के लिए जाने जाते हैं। संघ से जुड़े रहे हैं, इमरजेंसी के दौरान जेल गए। पूर्वी राजस्थान के सियासी समीकरण साधे गए हैं। सबसे पहले शपथ दिलाकर उन्हें सबसे सीनियर मंत्री के तौर पर जगह दी गई है।

2. गजेंद्र सिंह खींवसर : ​​​​​​​वसुंधरा राजे खेमे के गजेंद्र सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाकर एकजुटता का मैसेज
गजेंद्र सिंह खींवसर वसुंधरा राजे की दोनों सरकारों में मंत्री रहे। पिछली वसुंधरा सरकार में वे कैबिनेट मंत्री थे, उन्हें दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनाया है। गजेंद्र खींवसर को वसुंधरा राजे का नजदीकी माना जाता है। मारवाड़ के सियासी समीकरणों को साधने के अलावा उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को भी साधा गया है। इससे एकजुटता का मैसेज दिया गया है। खींवसर की छवि पार्टी के सौम्य राजपूत चेहरे के तौर पर रही है। दो बार मंत्री रहने के कारण प्रशासनिक अनुभव है।

मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी तस्वीर देखिए…

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची सौंपी थी।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची सौंपी थी।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार किया मंच। मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के लिए तीन कुर्सी लगाई गई है।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार किया मंच। मंच पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के लिए तीन कुर्सी लगाई गई है।

नागौर के जायल से विधायक डॉ. मंजू बाघमार भाजपा मुख्यालय पहुंचीं।

नागौर के जायल से विधायक डॉ. मंजू बाघमार भाजपा मुख्यालय पहुंचीं।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी शपथ ग्रहण से करीब एक घंटे पहले राजभवन पहुंचे।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी शपथ ग्रहण से करीब एक घंटे पहले राजभवन पहुंचे।

झाबर सिंह ने मंत्री बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

झाबर सिंह ने मंत्री बनाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

लालसोट से विधायक रामविलास मीणा भाजपा मुख्यालय पहुंचे। मीणा ने कहा- मुझे तो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है।

लालसोट से विधायक रामविलास मीणा भाजपा मुख्यालय पहुंचे। मीणा ने कहा- मुझे तो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है।

जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

मांडलगढ़ से विधायक गोपाल लाल शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

मांडलगढ़ से विधायक गोपाल लाल शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

उदयपुर विधायक ताराचंद जैन को जयपुर रवाना होने से पहले परिजनों ने तिलक लगाया।

उदयपुर विधायक ताराचंद जैन को जयपुर रवाना होने से पहले परिजनों ने तिलक लगाया।

झोटवाड़ा से विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

झोटवाड़ा से विधायक राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

स्टेट मोटर गैराज में शनिवार की छुट्‌टी होती है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के कारण मंत्रियों की गाड़ी तैयार करने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया।

स्टेट मोटर गैराज में शनिवार की छुट्‌टी होती है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार के कारण मंत्रियों की गाड़ी तैयार करने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया।

रामगंज मंडी विधायक और पूर्व मंत्री मदन दिलावर शनिवार सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहीं, किरोड़ीलाल मीणा के घर पर समर्थकों की भीड़ जुटी।

रामगंज मंडी विधायक और पूर्व मंत्री मदन दिलावर शनिवार सुबह भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहीं, किरोड़ीलाल मीणा के घर पर समर्थकों की भीड़ जुटी।

लूणी विधायक जोगाराम पटेल भाजपा कार्यालय पहुंचे।

लूणी विधायक जोगाराम पटेल भाजपा कार्यालय पहुंचे।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन के आसपास चौराहों को भी सजाया गया है।

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन के आसपास चौराहों को भी सजाया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!