राजस्थान में मावठ की संभावना:आधे से ज्यादा राज्य में छाया कोहरा, फ्लाइट रद्द; माउंट आबू में पारा 0 डिग्री पर पहुंचा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में मावठ की संभावना:आधे से ज्यादा राज्य में छाया कोहरा, फ्लाइट रद्द; माउंट आबू में पारा 0 डिग्री पर पहुंचा

जयपुर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। - Dainik Bhaskar

जयपुर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान में गुरुवार को आधे से ज्यादा हिस्साें में घने कोहरे के कारण सुबह 11 बजे तक सूरज नहीं दिखा। जयपुर से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया। कम विजिबिलिटी और सर्द हवा के कारण 20 से ज्यादा जिलों में ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे का ये प्रभाव शुक्रवार भी राज्य के कई हिस्सों में रहेगा। 6 जनवरी से इससे राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने 7 से 9 जनवरी तक मावठ होने की संभावना जताई है। हिल स्टेशन माउंट आबू का तापमान एक बार फिर जमाव बिंदु पर पहुंच गया। यहां पेड़-पौधों और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों पर ओस की बूंदें जम गईं। आबू में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान माइनस 2 पर था।

माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर बना हुआ है। यहां पेड़ पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं।

माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर बना हुआ है। यहां पेड़ पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं।

इन जिलों में कोहरे का सबसे ज्यादा असर
राज्य में बीकानेर संभाग के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर संभाग के भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, धौलपुर, कोटा संभाग के बारां, झालावाड़, बूंदी कोटा, जयपुर संभाग के जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं में और अजमेर संभाग के अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक में कोहरे का प्रभाव रहा। इसी तरह जोधपुर संभाग के जैसलमेर, फलौदी और उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर एरिया में कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा।

कोहरे के कारण फ्लाइट्स में देरी
जयपुर में कोहरे से एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। इस कारण जयपुर से उदयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा भोपाल जाने वाली फ्लाइट भी देरी से रवाना हुई, जबकि अहमदाबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट भी समय पर जयपुर नहीं पहुंची।

माउंट आबू में सर्दी के कारण जगह-जगह बर्फ जमीं नजर आईं।

माउंट आबू में सर्दी के कारण जगह-जगह बर्फ जमीं नजर आईं।

सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे आया तापमान
राजस्थान में कोहरे और कोल्ड-डे के कारण शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सीकर में 3 जनवरी का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे था। बीकानेर में अधिकतम तापमान 15.5, चूरू में 14.1, पिलानी में 14, गंगानगर में 11.8, कोटा में 16.7, अलवर में 14 और जैसलमेर में 18.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर रही।

जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर रही।

7 जनवरी से बदलेगा मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में चल रहे घने कोहरे और कोल्ड-डे की परिस्थितियां आगामी दो दिन और जारी रहने की संभावना है। 7-8 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7 से 9 जनवरी के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश या कहे मावठ होने की संभावना है। इसके कारण शहरों में कोहरा नहीं रहेगा और रात का तापमान भी बढ़ जाएगा।

कुंभलगढ़ में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

कुंभलगढ़ में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

अलवर के बानसूर में पिछले तीन दिन से कोहरा छाया हुआ है। यह गेहूं और सरसों की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।

अलवर के बानसूर में पिछले तीन दिन से कोहरा छाया हुआ है। यह गेहूं और सरसों की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।

कोटपूतली-बहरोड़ में हाईवे पर विजिबिलिटी महज 100 मीटर रही।

कोटपूतली-बहरोड़ में हाईवे पर विजिबिलिटी महज 100 मीटर रही।

सीकर के फतेहपुर कस्बे में गुरुवार सुबह लगातार 9वें दिन घना कोहरा छाया रहा।

सीकर के फतेहपुर कस्बे में गुरुवार सुबह लगातार 9वें दिन घना कोहरा छाया रहा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (3 जनवरी का)न्यूनतम
अजमेर19.36.8
बाड़मेर26.68
बीकानेर15.55.2
चूरू14.15.5
जयपुर19.16.4
जैसलमेर18.95
जोधपुर23.49.2
कोटा16.710.5
गंगानगर11.87.5
उदयपुर22.210.6
Categories:
error: Content is protected !!