राजस्थान में रिक्त हो रही 3 राज्यसभा सीटों में से 1 राज्यसभा सीट पर मिले अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व : ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1752744799021760882?t=vV_Umqz-BwyE_XRdNXBqEQ&s=19

बीकानेर, 31 जनवरी। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की विधानसभा महिला अध्यक्षा रजनी कालड़ा ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में कहा की राजस्थान में खाली हो रही 3 राज्यसभा सीटों में से एक राज्यसभा सीट पर अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विधानसभा महिला अध्यक्षा रजनी कालड़ा ने कहा कि अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज का राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान है। अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मांग करता है की जो 3 सीट रिक्त हुई है उसमें से 1 सीट अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज के किसी नेता को राज्यसभा में भेज कर अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज की राजस्थान की ओर से भागेदारी सुनिश्चित करें।
स्वतंत्रता संग्राम में भी समाज का सबसे ज्यादा योगदान है समाज के शहीद मदन लाल ढींगड़ा पहले ऐसे शहीद थे जिन्होंने अपनी शहादत लंदन में जाकर दी थी। सुखदेव थापर जी भी भगत सिंह और राजगुरु के साथी थे जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अपनी जान न्योछावर कर दी अगर शहादत देने की बात की जाए तो अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज के लोगों ने सबसे ज्यादा दी थी | हिंदुत्व और राष्ट्र हित की बात करें तो अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज सदैव अग्रणी रहा है। धर्म की रक्षा करने हेतु धर्मवीर हकीकत राय पुरी ने अपनी अल्पायु में शहादत दी और अपने धर्म की रक्षा के लिए तथा राष्ट्रहित के लिए एक करोड़ से अधिक अरोड़ा खत्री पंजाबी समाज के लोगों को पश्चिम पंजाब (वर्तमान पाकिस्तान) से पूर्वी पंजाब में विस्थापित होकर आना पड़ा उसके बाद भी किसी प्रकार का कोई आरक्षण नहीं मांगा और अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया।

Categories:
error: Content is protected !!