राजस्थान में 1 सितंबर से स्कूल खुलने को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की एस ओ पी जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।राजस्थान में 1 सितंबर से स्कूल खुलने को लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सरकार को स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी किया गया है ।जारी एस ओ पी के अनुसार राजस्थान में दो शिफ्ट में स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। एक सितंबर से शुरू होने जा रहे स्कूलों में 9वीं-11वीं को सुबह और 10वीं-12वीं के छात्रों को दिन में बुलाने की प्लानिंग, दो पारी स्कूल शाम छह बजे तक लगेंगे
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में एक सितंबर से सरकारी व प्राइवेट स्कूल शुरू हो जाएंगे। स्कूलों में न सिर्फ बच्चों को दूर बैठाया जाएगा, बल्कि स्कूल आने का समय भी अलग-अलग होगा।एक पारी स्कूल में 9वीं व 11वीं के स्टूडेंट्स को सुबह साढ़े सात बजे स्कूल आना होगा, जबकि 10वीं व 12वीं के स्टूडेंट्स आठ बजे स्कूल आएंगे। दो पारी स्कूल में नौंवीं व ग्यारहवीं को साढ़े बारह बजे बजे से साढ़े पांच बजे तक स्कूल रहना होगा, जबकि दसवीं व बारहवीं के स्टूडेंट्स को एक से छह बजे तक स्कूल में रहना होगा। दोनों की छुट्‌टी में भी आधे घंटे का अंतर रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे ही नियमों की सलाह देते हुए सरकार को SOP (स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर दी है। विद्यालय मैं विद्यार्थियों के आने को उनकी इच्छा पर छोड़ा गया है अगर कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं आ रहा है तो उस पर दबाव नहीं बनाया जायेगा कि वो स्कूल आये।

गत दिनों राज्य सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन क्लासेज शुरू करने की घोषणा की थी। एक सितंबर से शुरू हो रही इन क्लासेज के लिए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल को SOP की पालना करनी होगी। पिछले सत्र में भी स्कूल शुरू हुए तब भी SOP जारी की गई थी। इस बार लगभग वैसे ही निर्देश दिए गए हैं। इस सत्र में केवल समय में फेरबदल किया गया है। 9वी व 11वीं के विद्यार्थी सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक स्कूल आएंगे, जबकि 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी आठ बजे से एक बजे तक स्कूल में रहेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!