राजस्थान में 13 आईपीएस के ट्रांसफर:राजीव शर्मा होंगे ACB के नए DG; गौरव श्रीवास्तव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नियुक्त

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में 13 आईपीएस के ट्रांसफर:राजीव शर्मा होंगे ACB के नए DG; गौरव श्रीवास्तव मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नियुक्त

ADVERTISEMENT

सरकार ने चार दिन में दूसरी बार आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। आज की लिस्ट में 13 अधिकारी बदले गए हैं। इसमें एक डीजी रेंक, 11 आईजी रेंज और एक डीआईजी रेंज के अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय बाद एसीबी में डीजी की नियुक्ति हुई हैं। महानिदेशक (DG) लॉ एंड ऑर्डर राजीव कुमार शर्मा को एसीबी में महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, आईजी गौरव श्रीवास्तव अब मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सीएम की सुरक्षा में होंगे गौरव श्रीवास्तव

आईपीएस गौरव श्रीवास्तव को आईजी, मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री सर्तकता लगाया गया हैं। आईपीएस विकास कुमार का जोधपुर रेंज आईजी, राहुल प्रकाश को भरतपुर रेंज आईजी और आईपीएस ओमप्रकाश द्वितीय को डीआईजी पाली रेंज लगाया गया है।

अंशुमन भोमिया को आईजी एटीएस, प्रसन्न कुमार खमेसरा को आईजी सीआईडी (क्राइम ब्रांच), एचजी राघवेन्द्र सुहासा को आईजी रेलवे, हिंगलाजदान को आईजी पुलिस रूल्स, जय नारायण को आईजी इंटेलिजेंस औऱ आईजी अनिल कुमार टांक को लॉ एंड ऑर्डर लगाया गया है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!