राजस्थान में 30 जून तक सभी काॅलेज रहेंगे बंद::गहलोत सरकार ने की गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान के सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1, मई 2022 से 30 जून 2022 तक रहेगा। आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। सभी प्राचार्य को जारी आदेश में बताया गया है कि सक्षम स्तर से मंजूरी मिल गई है। इस सत्र का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 30 जून तक रहेगा। इस दौरान कोई शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे।आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा के आधिकारिक आदेश के अनुसार एक महीने की गर्मियों की छुट्टी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोराना संक्रमण की वजह से भी प्रदेश के सभी काॅलेजों एवं स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, इस बार कोरोना का ज्यादा खतरा नहीं है।

Categories:
error: Content is protected !!