NATIONAL NEWS

राजस्थान में 4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:15 जिलों में छाया घना कोहरा; 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राजस्थान में 4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:15 जिलों में छाया घना कोहरा; 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे

राजधानी जयपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब 10 बजे धूप निकलने के बाद कोहरे से राहत मिली। - Dainik Bhaskar

राजधानी जयपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब 10 बजे धूप निकलने के बाद कोहरे से राहत मिली।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के साथ ही राजस्थान में फिर से तापमान गिरने लगा है। जयपुर, सीकर, भरतपुर समेत कई शहरों में रात से कोहरा छाने लगा, जो सुबह देर तक रहा। कई शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। अधिकांश इलाकों में सुबह गलन भरी सर्दी रही। सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।

जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, धौलपुर, करौली और बूंदी जिले में आज कोहरा रहा। इन शहरों में बीती रात भी कोहरा रहने से गलन रही।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिन अब उत्तरी हवा के असर से पूरे राजस्थान में सुबह-शाम सर्दी तेज रहेगी। कुछ जगहों पर पाला पड़ने जैसी स्थिति हो सकती है।

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वादियों में घना कोहरा छाया रहा।

माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वादियों में घना कोहरा छाया रहा।

बीकानेर में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 5 पर पहुंच गया। जैसलमेर और जोधपुर में भी मिनिमम टेम्प्रेचर में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, अजमेर और उदयपुर में मिनिमम टेम्प्रेचर में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई।

सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। सुबह कोहरा भी छाया रहा।

सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। सुबह कोहरा भी छाया रहा।

दिन में धूप निकलने से मिली राहत
कल सुबह कई शहरों में कोहरा और बादल छाने के बाद दोपहर करीब 2 बजे धूप निकली। इससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ और लोगों को सर्दी से राहत मिली। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस जबकि भीलवाड़ा में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर, डूंगरपुर, जालोर, बाड़मेर और उदयपुर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। कल सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान उदयपुर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

संक्रांति तक रहेगी तेज सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के बाद अब उत्तर भारत से सर्द हवा सीधे मैदानी राज्यों में आना शुरू हो गई। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। संभावना है कि अगले एक-दो दिन में मिनिमम टेम्प्रेचर में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। चूरू और झुंझुनूं में मिनिमम टेम्प्रेचर 4 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे जा सकता है। इससे यहां फसलों में पाला पड़ने की भी आशंका है। मकर संक्रांति तक सर्दी तेज रहेगी।

तेज सर्दी पड़ने से गेहूं की फसल की ग्रोथ अच्छी हुई है। अभी तक बर्फ नहीं जमने से फसलों में कोई नुकसान नहीं है।

तेज सर्दी पड़ने से गेहूं की फसल की ग्रोथ अच्छी हुई है। अभी तक बर्फ नहीं जमने से फसलों में कोई नुकसान नहीं है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

शहरअधिकतम (9 जनवरी)न्यूनतम (10 जनवरी)
अजमेर19.36.2
बाड़मेर21.57
बीकानेर16.25
चूरू16.26.8
जयपुर19.27.8
जैसलमेर17.65
जोधपुर217.8
कोटा16.611.2
सीकर163.8
श्रीगंगानगर11.26.9
उदयपुर2410.8
माउंट आबू22.51.5
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!