NATIONAL NEWS

राजस्थान: : रविवार, आज दिनभर खास खबरें

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Sikar में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
नीमकाथाना सदर थाने में एसीबी की कार्रवाई, हैड कांस्टेबल पूनाराम को एसीबी ने किया ट्रेप, 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, मुकदमे से नाम निकालने की ऐवज में मांगी थी घूस, एसीबी डीएसपी जाकिर अख्तर ने दिया कार्रवाई को अंजाम
UttarPradesh: वाराणसी एयरपोर्ट पर पकड़ा सोना
वाराणसी एयरपोर्ट पर 22 लाख रुपए का सोना पकड़ा, शारजाह से वाराणसी आए युवक से सोना जब्त, सोने की तस्करी के आरोप में युवक को भेजा जेल
Jaipur: चौमूं के सामोद से खबर
जमीन विवाद में दो पक्ष हुए आमने-सामने, आधा फीट जमीन को लेकर चली लाठियां, झगड़े में दो लोग हुए घायल, पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल, मामले में दोनों पक्षों के 4 लोग गिरफ्तार
Bundi: मानसून की पहली बारिश ने खोली पोल
पहली बारिश से धराशायी हुई विद्युत विभाग की व्यवस्थाएं, 33 केवी में फाल्ट से दर्जनों गांव में छाया अंधेरा, लाखेरी सबडिवीजन से जुड़े दर्जनों गांव में छाया अंधेरा
Banswara: पानी की टंकी से गिरे युवक की उपचार के दौरान मौत
पाटन थाना क्षेत्र के वरसाला गांव का मामला, आज दोपहर में 15 मीटर ऊंची पानी की टंकी से गिरा था युवक, छोटी सरवा से कुशलगढ़, वहां से बांसवाड़ा और यहां से उदयपुर किया था रैफर
Udaipur की फतेह नगर थाना पुलिस की कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की कार्रवाई, करीब 13 लाख रुपए का 554 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा किया जब्त, एक पिकअप भी की बरामद
Delhi: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ट्वीट, कहा- “कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक कॉम्बो पैक की तरह हैं…, …एक के साथ दूसरा फ्री मिलता है”
Sikar #नीमकाथाना: अंडरपास बने मौत के जंजाल
मावंडा अंडरपास में भरे पानी में फंसी कार,सवारियों ने किसी तरह निकलकर बचाई अपनी जान,कार को बाहर निकालने के किए जा रहे हैं प्रयास,बारिश के बाद अंडरपास के हाल हुए बेहाल,बारिश के बाद मावंडा बालाजी अंडरपास में भर जाता पानी
Jodhpur: मादक पदार्थों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस का अभियान
लूणी थाना पुलिस ने 2 मादक तस्करों को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम अफीम, 40 ग्राम अफीम का दूध,1 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा किया बरामद,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.70 लाख रुपए भी किए जब्त
Dungarpur: तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र भुवाली गांव का मामला, 7 वर्षीय लीलत व 4 वर्षीय जसवंता घर के पास तालाब में गए थे नहाने, गहरे पानी में उतरने से डूबने से हुई मौत, पुलिस ने दोनों शवों को रखवाया मोर्चरी में
Banswara: गलती से चली बंदूक की गोली महिला के पैर में हो गई आर-पार
बांसवाड़ा जिले के जोकड़ी माल गांव का है पूरा मामला, बारिश होने पर बंदूक अंदर रखने जा रही थी काली, दरवाजे में पैर रखने के दौरान बिगड़ा था संतुलन, महिला और बंदूक दोनों गिरी नीचे, तभी चल गई बंदूक
Jaipur के शाहपुरा में सवा घंटे तक जमकर बरसे मेघा
शाहपुरा में हुई 33 एमएम बारिश, बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, नीमकाथाना रोड पर 3 फीट तक भरा पानी
Nagaur: अज्ञात शिकारियों ने नीलगाय का किया शिकार
गच्छीपुरा थाने के मोडी चारणा गांव का मामला, शिकार के बाद शिकारी हुए फरार, गच्छीपुरा थाना पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर
Kota में आज एक भी नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव केस, चिकित्सा महकमे ने लिए थे 1800 से ज्यादा सैम्पल, कोटावासियों के लिए राहत की खबर
Dholpur: तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत
नहाने में तालाब गया था युवक शिवम, कल ही पिता के साथ चेन्नई से वापस आया था अपने गांव, कैंथरी ग्राम पंचायत के गोगली गांव की घटना
UttarPradesh: कल से सबसे बड़ा नि:शुल्क टीकाकरण अभियान
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान पर योगी आदित्यनाथ का एलान, महाअभियान से टीकाकरण को मिलेगी गति: योगी, कल से रोजाना 7 लाख डोज देने का लक्ष्य: योगी, 31 अगस्त तक 10 करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य: योग
Rajsamand: पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का 9वें दिन बाद किया खुलासा
आरोपी किशन सिंह और केशर सिंह को किया गिरफ्तार, योजना बनाकर लूट के इरादे से की गई थी हत्या, वहीं केशर सिंह ने मृतका से ले रखे थे 60 हजार रुपए, मामले पर एसपी सुधीर चौधरी ने दी जानकारी
REPORT BY : SAHIL PATHAN
Dungarpur: नयागांव में 6 वर्षीय विहान की हत्या से जुड़ी खबर
सौतेली दादी को सागवाड़ा पुलिस ने कोर्ट में किया पेश,कोर्ट ने आरोपी दादी को भेजा जेल,संपत्ति में हिस्सा नहीं मांगे इसलिए की थी हत्या,14 जून को कुएं में धकेल कर हत्या की वारदात को दिया अंजाम
मुख्यमंत्री की VC का नया अंदाज
कुछ मंत्री चलती कार में जुड़े VC से,उदयला आंजना व सुखराम बिश्नोई का अंदाज,सरकारी गाड़ी में ही VC का लाइव प्रसारण देख रहे,राजेंद्र यादव दिल्ली के राजस्थान हाउस से जुड़े
Jaipur: शास्त्री नगर थाना पुलिस को मिली सफलता
वाहन चोरी, चेन स्नैचिंग गिरोह का किय पर्दाफाश,आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों को किया गिरफ्तार,शाम 4 बजे होगा पूरे मामले का खुलासा,DCP परिस देशमुख करेंगे मामले का खुलासा,शास्त्री नगर थाने में किया जाएगा मामले का खुलासा
Nagaur: विवाहिता की घर में पानी के होद में गिरने से मौत
पीहर पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप,बड़ीखाटू थाना क्षेत्र मातासुख की घटना,मृतका इंद्रा का मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम,करीब 2 साल पूर्व हुई थी शादी,बड़ीखाटू थाना पुलिस जुटी जांच में
Bharatpur: मुख्यमंत्री का वर्चुअल मीटिंग कार्यक्रम
राज्यमंत्री सुभाष गर्ग भरतपुर से हुए बैठक में शामिल,1 दिवसीय भरतपुर दौरे पर हैं मन्त्री सुभाष गर्ग
WeatherUpdate: दक्षिणी पश्चिमी मानसून की उत्तरी सीमा राजस्थान में
आज भी कल की स्थिति पर यथावत मानसून की उत्तरी सीमा,बाड़मेर, भीलवाड़ा और धौलपुर से ही होकर गुजर रही मानसून की उत्तरी सीमा
Bhilwara #शाहपुरा: सूदखोर से परेशान कपड़ा व्यापारी द्वारा सुसाइड मामला
मामले में पुलिस को मिली अहम सफलता,शाहपुरा पुलिस ने आरोपी मोहसीन खान को किया डिटेन,पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका कुमावत ने दी जानकारी,मामले में अनुसंधान है अभी जारी
Karauli: मंडरायल क्षेत्र में चंबल नदी में 2 युवक डूबे
नदी के रहू घाट पर गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा,गंगा दशहरे पर चंबल नदी में नहाने आए थे लोग,2 लोगों के डूबने के दौरान एक को बचाया ग्रामीणों ने,दूसरे की गोताखोरों की मदद से चल रही
तलाश
Alwar खैरथल से खबर
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,दिल्ली से जयपुर जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक,खैरथल में अंडरब्रिज के पास की घटना,रेलवे पुलिस और खैरथल थाना पुलिस पहुंची मौके पर
खैरथल सैटेलाइट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया शव
Pali सोजत पुलिस द्वारा NDPS की कार्रवाई
सोजत क्षेत्र के बिलाड़ा रोड़ पर नाकेबन्दी के दौरान कार्रवाई,तस्करों के फरार होने की सूचना,सोजत पुलिस लगी आगे की कार्रवाई में

REPORT BY : SAHIL PATHAN Barmer: पाक नागरिक के तारबंदी पार भारत में घुसने का प्रकरण
पाक नागरिक मोहेब को सौंपा पाकिस्तान को, BSF ने बड़ा दिल दिखाकर सौंपा पाकिस्तान को, मुनाबाव बोर्डर से सौंपा पाकिस्तान को, ताकी अपने परिवार से मिल सके मोहेब, BSF DIG विनीत कुमार ने दी जानकारी
Ajmer: ACB की जयपुर टीम ने अजमेर में दी दस्तक
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर, HPCL पेट्रोलियम से जुड़ा बताया जा रहा मामला, जयपुर से आए अधिकारी कंपनी में रहे अजमेर अधिकारी के आवास पर मौजूद, प्रदेश में एक बड़े मामले का हो सकता राजफाश
Jaipur एसीबी की बड़ी कार्रवाई
HPCL कोटा का रीजनल मैनेजर 1 लाख की रिश्वत के साथ दबोचा,दलाल किशन को भी 1 लाख के साथ दबोचा,DSP पारस मल ने दिया कार्रवाई को अंजाम,एसपी समीर सिंह कर रहे मॉनिटरिंग,एसीबी डीजी बीएल सोनी,एडीजी दिनेश एम एन के निर्देश पर कार्रवाई
Karauli जिले में आज कोरोना जीरो पर
जिले में 185 सैंपल में से सभी निगेटिव, कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा शून्य होने पर बड़ी राहत, चिकित्सा विभाग और प्रशासन को राहत महसूस, चिकित्सा अधिकारियों की सतर्कता बरतने की अपील
Barmer: पाक नागरिक के तारबंदी पार भारत में घुसने का प्रकरण
पाक नागरिक मोहेब को सौंपा पाकिस्तान को,BSF ने बड़ा दिल दिखाकर सौंपा पाकिस्तान को,मुनाबाव बोर्डर से सौंपा पाकिस्तान को,ताकी अपने परिवार से मिल सके मोहेब,BSF DIG विनीत कुमार ने दी जानकारी
Alwar: किशनगढ़बास में सचिन पायलट का स्वागत
विधायक के कार्यकर्ताओं ने दिया विधायक पौत्र का परिचय, तो पायलट बोले ‘उनके बेटे का ही नहीं पता मुझे’, समर्थक बोले ‘एक बेटा और पोते हैं विधायक साहब के’
Udaipur के परसाद थाना क्षेत्र से खबर
13 वर्षीय बालक ने फंदा लगाकर दी जानकारी,बीते 2 दिन पूर्व ही मामा के घर से आया था मौसा के घर,आज दोपहर बाद फंदा लगाकर बालक ने की आत्महत्या,4 वर्ष पूर्व बालक के माता-पिता की हो चुकी मौत,पुलिस ने शव को रखवाया मोर्चरी में
Delhi में ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन बनाने का मामला
पुलसि ने मामले में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों में 2 डॉक्टर भी शामिल, ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन मरीजों को बेचने के मामले में किया गिरफ्तार
Delhi: पुलिस ने दो डॉक्टर सहित 10 लोगों को किया गिरफ्तार, ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन मरीजों को बेचने के मामले में किया गिरफ्तार
Jalore: सियाणा में हुई नकबजन की वारदात का पर्दाफाश
बागरा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ, एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई
Jodhpur: ग्रामीण पुलिस में 4 पुलिस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण
एक CI और 3 ASI के हुए स्थानांतरण, जिले के 3 अधिकारियों को किया गया इधर-उधर, जिला एसपी जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने जारी किया आदेश

Delhi में 24 घंटे में कोरोना के 124 नए मरीज, 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत, दिल्ली में संक्रमण की दर घटकर 0.17 % हुई

Tonk के #निवाई से खबर
एसपी ओमप्रकाश के धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई, 5 वर्ष से चल रहे फरार आरोपी किशन लाल बैरवा को किया गिरफ्तार, आरोपी है उपखंड के गांव केरोद निवासी
Jaipur के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बारिश
जयपुर के सांभर और चाकसू में हो रही बारिश, सांभर में आधे घंटे तक बरसे बादल, लोगों को तेज गर्मी और उमस से मिली राहत, जयपुर के चाकसू में हुई बूंदाबांदी, आसमान में छाए बादल, मौसम हुआ सुहावना
Kota: रोड नंबर 5 स्थित फैक्ट्री के पास हादसा
करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, मृतक देवीसिंह गोविंद नगर का था निवासी, अनन्तपुरा थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में
कोरोना वैक्सीन को लेकर AIIMS का बड़ा बयान
‘टीकाकरण संक्रमण रोकने में मदद करेगा, टीकाकरण से संक्रमण गंभीर रूप नहीं लेगा, वायरस का म्यूटेशन नियंत्रण से बाहर’
Bundi के नैनवां से खबर
कुएं में गिरने से 57 वर्षीय महावीर सेन की मौत, ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला बाहर, मृतक भावपुरा गांव का था निवासी, खेत पर कार्य करते हुए समय हुआ हादसा, भावपुरा गांव की घटन
Dholpur: युवक पर किया मगरमच्छ ने हमला
बसई डांग गांव में चंबल नदी की घटना, किनारे पर घात लगाकर बैठा था मगरमच्छ, ग्रामीणों ने मशक्कत कर मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया युवक को, घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, मगरमच्छ के हमला करने की जिले में दूसरी घटना

REPORT BY : SAHIL PATHAN
Bikaner से इस वक्त की बड़ी खबर
बीकानेर के गंगाशहर में बड़ा हादसा, जैन कॉलेज के पास बिल्डिंग ढहने से 9 लोग दबे, रेस्क्यू टीम ने 7 लोगों को निकाला बाहर, ADM की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bikaner से इस वक्त की बड़ी खबर
बीकानेर के गंगाशहर में बड़ा हादसा, बिल्डिंग ढहने से 9 लोग दबे, रेस्क्यू टीम ने 7 लोगों को निकाला बाहर
Kota के इटावा से बड़ी खबर
इटावा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की सूचना, 8-9 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार करने की सूचना, 60-70 हजार रुपए के साथ जुआ पकड़ने की सूचना, हालांकि अभी पुलिस नहीं कर रही मामले की पुष्टि
Rajsamand एसपी सुधीर चौधरी को मिली बड़ी कामयाबी
ब्लाइंड मर्डर और लूट का किया खुलासा, 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, FSL और डॉग स्क्वायड की भी ली गई थी मदद, राजनगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, ASP राजेश गुप्ता कर रहे थे मामले की मॉनिटरिंग
Kota के इटावा में झमाझम बारिश का दौर हुआ शुरू
करीब 20 मिनट से चल रहा तेज बारिश का दौर, बारिश के चलते इटावा नगर की सड़कों पर फैला पानी, नगर की सड़कें बनी दरिया, उमसभरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
Jaipur: मुख्य सचिव निरंजन आर्य कल करेंगे समीक्षा
पीपीपी प्रोजेक्ट्स की प्रगति की करेंगे समीक्षा, कल सुबह 11 बजे लेंगे सचिवालय में बैठक, पीपीपी प्रोजेक्ट्स के लिए पूर्व में निर्देश की करेंगे समीक्षा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पीएम मोदी का ट्वीट
‘कल 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, ‘स्वास्थ्य के लिए योग’ इस साल की थीम, कल सुबह 6:30 बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा’
Bikaner में बड़ा हादसा
निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, हादसे में 3 लोगों की मौत, 5 लोग हुए घायल, मलबे में दबे लोगों को निकालकर पहुंचाया गया हॉस्पिटल, कलेक्टर नमित मेहता , कार्यवाहक एसपी शेलेन्द्र इन्दोलिया मोके पर मौजूद , निगम क्षेत्रधिकार में हो रहा था निर्माण , पहले भी हुई थी शिकायत , केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने घटना की ली जानकारी
Jaipur: भारत-तिब्बत समन्वय संघ विश्वभर में चलाएगा आंदोलन
तिब्बत की आजादी के लिए विश्वभर में चलाएगा आंदोलन, आज VC में हुआ ऐलान, “शरणार्थी नहीं,तिब्बती हमारे भाई”
Jodhpur: बीजेपी के पूर्व जोधपुर जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह ने कहा
“राजनीति में चेहरा जरूरी,संगठन तो बरसों से था, फिर अटल जी और मोदी जी के समय ही सत्ता क्यों मिली, राजस्थान में वसुंधरा राजे के बिना प्रदेश की सत्ता में वापसी असंभव है”
कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंची Jaipur
एयर एशिया की फ्लाइट से पुणे से पहुंची जयपुर, 24 बॉक्स में कोविशील्ड वैक्सीन के 2.85 लाख डोज पहुंचे, एयरपोर्ट प्रशासन ने चिकित्सा विभाग की टीम को किया सुपुर्द
SriGanganagar: SP राजन दुष्यंत के निर्देश पर गांजा तस्कर दबोचा
पुलिस ने 1 किलो 3 सौ ग्राम गांजा किया बरामद, पकड़ा गया तस्कर नरेश उर्फ गोरी घड़साना का निवासी, घड़साना SHO धर्मपाल सिंह की टीम ने की कार्रवाई
Rajasthan में कोरोना से जुड़ी आज की बड़ी खबर
पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत, 144 पॉजिटिव, इस दरमियान 512 मरीज हुए कोरोना से नेगेटिव, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3079 हुई, 5 जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 के भी नीचे
Churu के रतनगढ़ से खबर
दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, रतनगढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चैनपुरा मलसीसर निवासी आबिद खान को किया गिरफ्तार, पुलिस ने रतनगढ़ चुंगीनाका के पास से किया गिरफ्तार
मानसून ने दी Ajmer में दस्तक
तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहावना, शहर वासियों को मिला गर्मी से निजात, तेज बारिश के चलते कई क्षेत्र हुए जलमग्न, तापमान ने आई गिरावट
Ajmer: जनाना अस्पताल में फर्जी साइन कर लाखों के गबन का मामला
क्रिश्चनगंज थाना पुलिस ने दूसरी सहयोगी महिला को भी किया गिरफ्तार, आरोपी रविन्द्र ने महिला के खाते में जमा कराए थे लाखों रुपए

REPORT BY : SAHIL PATHAN

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!