NATIONAL NEWS

राजस्थान सार समाचार

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

Jhunjhunu: डी एल एड परीक्षा देने पहुंची 2 प्रसूताएं
गाड़ी में बैठकर ही दिया एग्जाम, एक को 3 दिन पहले, तो दूसरी को 5 दिन पहले हुआ प्रसव, पीरूसिंह स्कूल में आयोजित हुई परीक्षा
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतंकी हमला
ISIS के आतंकी ने किया हमला, पुलिस ने ISIS के आतंकी को मार गिराया, आतंकी हमले पर न्यूजीलैंड के पीएम का बयान, ”हमले के 60 सेकंड में आतंकी को मार गिराया, आतंकी श्रीलंका का नागरिक था”
Rajasthan में कोरोना से जुड़ी खबर !
पिछले 24 घंटे एक भी मौत नहीं, 8 नए पॉजिटिव केस, जयपुर में 4, अजमेर में 2, बीकानेर-जालोर में एक-एक केस चिन्हित, इस दौरान 5 मरीज हुए कोरोना से मुक्त, प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 84
SriGanganagar: गोल्डन गर्ल अवनी लेखरा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पिता प्रवीण लेखरा को मिल रही देशभर से बधाइयां, अवनी लेखरा ने गोल्ड के बाद आज जीता ब्रॉन्ज मेडल
Bikaner: उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का श्रीकोलायत दौरा
देशनोक में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास, दोपहर बाद बीकानेर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Jaipur: अंबाबाड़ी नाले में गिरी कार
हालांकि कार में नहीं कोई सवार,सिविल डिफेंस की टीम पहुंची मौके पर,देर रात की बताई जा रही घटना
आज EU के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, बैठक में विदेश मंत्री एस.जयशंकर होंगे शामिल, अफगानिस्तान के हालात पर होगी चर्चा
राजसमन्द-भीलवाड़ा बॉर्डर पर फिर लूट
खेत पर जा रहे बुजुर्ग को चाकू दिखाकर की लूट, कुछ ही दूरी पर दूसरी लूट की एक और वारदात की, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस पहुंची मौके पर, राजसमन्द-भीलवाड़ा मार्ग पर छापरी गांव का मामला
Jaipur: अंबाबाड़ी नाले में गिरी कार, देर रात से गिरी हुई है नाले में कार, सूचना के बाद रेस्क्यू के लिए सिविल डिफेंस की टीम मौके के लिए रवाना
Delhi हाई कोर्ट आज सुनाएगी फैसला
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रतनलाल हत्या के मामले में सुनाएगी फैसला,CAA कानून विरोध प्रदर्शन के दौरान गोकलपुरी में गोली लगने से हो गई थी मौत,मामले में आरोपियों पर पूरी हो चुकी है सुनवाई,जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद सुनाएंगे फैसला
Churu सुजानगढ़: हनुमान धोरा में टला बड़ा हादसा
शहर की सबसे बड़ी पानी की टंकी का जर्जर हिस्सा गिरा,गुरुवार रात्रि को टंकी का गिरा हिस्सा,वार्डवासियों ने विभागीय अधिकारियों को दी सूचना,टंकी का हिस्सा टूटने के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी
Kota: पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत
MBS अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान हुई मौत,4 दिन पहले ससुराल में झगड़े के बाद खुद को लगाई थी आग,अनंतपुरा थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
Bikaner देशनोक: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
सूचना पर पहुंची देशनोक पुलिस,रूपाराम के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त,देशनोक रेलवे फाटक के पास की घटना
Jodhpur भोपालगढ़: पंचायती राज चुनाव 2021
तीनों ही पार्टियों ने बाड़ेबंदी की प्रत्याशियों की,कल होगी मतगणना
भाजपा, कांग्रेस व RLP ने अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
Hanumangarh: खेत में बनी डिग्गी में भरे पानी में मारकर फेंका सांप
जंक्शन पुलिस थाना क्षेत्र के चक 15 LLW ‘ए’ का मामला,गांव जोड़कियां निवासी साहिब राम के खेत की घटना,खेत में मजदूरों को डिग्गी में मिला मरा हुआ सांप,खेत मालिक ने जंक्शन पुलिस थाना में कराया मुकदमा
Alwar: सकट गांव निवासी जवान कैलाश को राष्ट्रपति वीरता पदक
164 बटालियन CRPF के जवान हैं कैलाश मीना, आतंकवादी तलाशी अभियान में 2018 में किया था प्रशंसनीय कार्य, सकट के बनी का बास निवासी हैं कैलाश मीना
Alwar: नीमराणा में 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला
कृष्णा टावर स्थित मिष्ठान भंडार के ओमप्रकाश राजपुरोहित से मांगी रंगदारी, टाइगर गैंग के सरगना को नहीं पकड़ पाई है पुलिस, मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी पूरे मामले में रिपोर्ट
Jaipur: आज राजधानी की आबोहवा में शुद्धता कायम
राजधानी में आज प्रदूषण का स्तर सामान्य, आज सर्वाधिक प्रदूषण सी स्कीम क्षेत्र में, सी स्कीम में आज 53 एक्यूआई, सेठी कॉलोनी 50 और शास्त्रीनगर में 51 पर रहा
Hanumangarh: रावतसर पालिका को मिला EO
अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम जैन होंगे रावतसर पालिका के EO, संगरिया पालिका में EO के पद पर कार्यरत थे जैन, निदेशक एवं विशिष्ट सचिव दीपक नंदी ने जारी किये आदेश
Bikaner श्रीडूंगरगढ़: नवविवाहित युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
धोलिया रोड पर पेड़ पर लटका मिला शव, मृतक शंकर नाथ था कालूबास निवासी, पुलिस ने शव को रखवाया श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में

Report by sahil pathan

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!