NATIONAL NEWS

राजीविका का एक दिवसीय सखी सम्मेलन आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 18 अगस्त। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) का एक दिवसीय सखी सम्मेलन शुक्रवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य अतिथ्य में हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच पर हुआ। जहां राजीविका की 400 से अधिक महिलाएं मौजूद रही।
कार्यक्रम में केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नित्यानंद पारीक, राहुल जादूसंगत, धनसुख आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सद्भावना प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!