राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल: शुक्रवार को जारी रही प्रतियोगिताएं युवाओं में दिखा उत्साह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 18 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शुक्रवार को भी जारी रही।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों में अपार उत्साह देखने को मिला। सभी खेलों में हर वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं में रस्साकशी तथा पुरुषों में कबड्डी के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का निरीक्षण विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया। उल्लेखनीय है कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 से 22 अगस्त तक जिले के सभी ब्लॉक में किया जा रहा है। इन खेलों की शुरुआत गुरुवार को हुई। इनमें 27 हजार 366 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलों के लिए 2 हजार 492 टीमें गठित की गई हैं। राजीव गांधी ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

Categories:
error: Content is protected !!