राजीव-2021′ जिले से ग्राम पंचायत स्तर तक निभाई भागीदारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 20 अगस्त। भारत रत्न तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित राजीव इनोवेशन मिशन (राजीव 2021) के तहत ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ विषयक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी आईटी सेंटर से जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ. उदयभान, उपनिदेशक कैलाश चौधरी, सँयुक्त निदेशक (डीओआईटी) सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम से जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्र और ईमित्र प्लस से ग्राम पंचायत पर आमजन ने भागीदारी निभाई।

Categories:
error: Content is protected !!