राज्य महिला नीति 2021 में चारू गुप्ता व ड़ा अनुपमा सोनी सिविल सोसायटी प्रतिनिधि मनोनीत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 की राज्य स्तरीय स्थायी समिति में चारू गुप्ता व ड़ा अनुपमा सोनी को सिविल सोसायटी प्रतिनिधि मनोनीत किया है।
इस नीति से महिला एवं बालिका कल्याण के लिये विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा और यह प्रदेश की बालिकाओं किशोरियों और महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने में सहायता होगी।

नई नीति में महिलाओं के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे उतरजीविका स्वास्थ, पोषण, शिक्षा प्रशिक्षण, अजिविका, आवास, सम्पति का स्वामित्व राजनीतिक और सामाजिक अधिकारिता आदि को शामिल किया है। यह नीति विकास लक्ष्य के अनुरूप बनाई गई है इसमें विशेष जुड़े सीवीसमूहों के लिये पृथक से लक्ष्य निर्धारित कर कल्याण के लिये योजना बनाई जा सकेगी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महिला नीति को मंजूरी देने के बाद प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर महिला एवं बाल विकास विभाग प्रयासरत है और प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के नए आयाम स्थापित करना चाहता है।

Categories:
error: Content is protected !!