राठौड़-पूनिया के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम:पार्टी ने बनाया लोकसभा कलस्टर इंचार्ज, आज दिल्ली में बैठक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राठौड़-पूनिया के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम:पार्टी ने बनाया लोकसभा कलस्टर इंचार्ज, आज दिल्ली में बैठक

लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र बीजेपी ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को 8 कलस्टर में बांटकर इनके कलस्टर इंचार्ज तय कर दिए हैं। एक कलस्टर में 4 और सात में 3-3 लोकसभा सीटों को रखा गया हैं। इन कलस्टर इंचार्जों की आज दिल्ली में बैठक हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय में आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह बैठक होगी। बैठक में देशभर से आए कलस्टर इंचार्ज शामिल होंगे। इसमें राजस्थान का नम्बर आने पर प्रदेश के 8 कलस्टर इंचार्जों को उनके कलस्टर के बारे में जानकारी दी जाएगी।

दिलचस्प बात यह है कि 8 में से 2 कलस्ट की जिम्मेदारी बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ और सतीश पूनिया को भी दी गई हैं। ऐसे में अब इन दोनों के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं कम ही नज़र आ रही है। अभी तक यह चर्चा थी कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता हैं।

विधानसभा चुनाव हारने के बाद चर्चाएं थी कि राठौड़-पूनिया को पार्टी लोकसभा चुनाव लड़वा सकती हैं।

विधानसभा चुनाव हारने के बाद चर्चाएं थी कि राठौड़-पूनिया को पार्टी लोकसभा चुनाव लड़वा सकती हैं।

प्रदेश में इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
बीजेपी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी हैं। बीजेपी का टारगेट है कि इस बार भी प्रदेश में 25 में से 25 सीटें जीती जाए। लेकिन विधानसभावार अगर ट्रेंड देखते है तो लोकसभा की करीब 10 से 12 सीटें ऐसी है। जहां विधानसभा चुनावों में पार्टी को कांग्रेस से कम वोट मिले थे। ऐसे में इस बार पार्टी लोकसभा सीटों को कलस्टर में बांटकर उस पर काम करेगी। जिससे जिन विधानसभा सीटों में पार्टी कमजोर हैं। उन्हें मजबूत किया जा सके।

प्रदेश में पार्टी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया और पूर्व प्रदेश पदाधिकारी रहे प्रसन्न चंद मेहता को कलस्टर इंचार्ज बनाया हैं।

आज की बैठक में इन सभी को इनके कलस्टर के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद इनका काम शुरू होगा। ये सभी कलस्टर इंचार्ज सीधे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिपोर्ट करेंगे।

राठौड़-पूनिया के चुनाव लड़ने की संभावनाएं हुई कम
विधानसभा चुनाव हारने के बाद लगातार यह चर्चा बनी हुई थी कि राजेन्द्र राठौड़ और सतीश पूनिया को पार्टी लोकसभा चुनाव लड़वा सकती हैं। लेकिन अब इसकी संभावनाएं कम लग रही है। क्योंकि जिन 8 नेताओं को कलस्टर इंचार्ज बनाया गया हैं। उन पर कम से कम 3 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में अगर उन्हें चुनाव लड़वाया गया तो वे अपनी सीट पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। वहीं बीच में कलस्टर इंचार्ज बदलना भी संभव नज़र नहीं आता है।

इसे इस तरीके से भी समझा जा सकता है, कि पार्टी ने कलस्टर इंचार्ज किसी केन्द्रीय मंत्री अथवा मौजूदा सांसदों को नहीं बनाया। जबकि उनके पास लोकसभा चुनावों का ज्यादा अनुभव हैं। लेकिन पार्टी ने यह जिम्मेदारी उन्हीं नेताओं को दी है, जिनके पास अभी कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं है और आने वाले समय में भी पार्टी उन्हें कोई अन्य जिम्मेदारी देने का विचार नहीं रखती हैं।

Categories:
error: Content is protected !!