NATIONAL NEWS

रानी बाजार निवासी मुरलीधर शर्मा की देह दान की गई

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रानी बाजार बीकानेर (मूल कांकरोली) निवासी श्री मुरलीधर शर्मा पुत्र स्व. शालीग्राम शर्मा का मंगलवार प्रातः 6.30 बजे स्वर्गवास हो गया । 97 वर्षीय मुरलीधर शर्मा ने कुछ वर्ष पूर्व ही देहदान का प्रपत्र भरकर दे दिया था । शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के मुरलीधर शर्मा के पुत्र विनोद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में संपर्क कर 11.15 बजे देहदान कर दिया गया ।
इस अवसर पर शरद शर्मा, सत्यदेव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, गणेश शर्मा, मनोज सेवग सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित थे । मुरलीधर शर्मा अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये है । उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीकानेर के शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के दो व्यक्तियों द्वारा देहदान का संकल्प पूरा किया है ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!