राम मंदिर तैयार होने की तारीख आ गई:अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी नोट कर लें 1 जनवरी 2024 को बन जाएगा रामलला का मंदिर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा की सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- 1 जनवरी 2024 तक मंदिर तैयार हो जाएगा। उन्होंने त्रिपुरा के लोगों से टिकट बुक कराने के लिए भी कहा। अमित शाह बोले- 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान में भाजपा का अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वे रोज पूछते थे – मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे। तो राहुल बाबा कान खोलकर सुन लो 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा । सिर्फ राम मंदिर नहीं, एकाध साल दो साल जाने दीजिए मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर भी ऐसा भव्य बनेगा कि पूरी दुनिया यहां देखने आएगी। काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया, महाकाल का कॉरिडोर बनाया । सोमनाथ और अंबा जी का मंदिर सोने का हो रहा है। मां विंध्यवासिनी का मंदिर नया बन रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!