राष्ट्रपति ने दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और दस शौर्य चक्र प्रदान किए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

13 परम विशिष्ट सेवा पदक, दो उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी दिए गए
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने, जो सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं, आज सुबह (22 नवंबर, 2021) राष्‍ट्रपति भवन, नई दिल्‍ली में आयेाजित रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) के दौरान सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों के लिए वीरता पुरस्‍कार प्रदान किए। एक मरणोपरांत सहित दो कीर्ति चक्र, एक वीर चक्र और दो मरणोपरांत सहित 10 शौर्य चक्र प्रदान किए गए। ये वीरता पुरस्‍कार विशिष्‍ट सेवा, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अत्यधिक समर्पण का प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रदान किए गए।

राष्ट्रपति ने असाधारण रूप से विशिष्ट सेवा के लिए 13 परम विशिष्ट सेवा पदक, दो उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किए।

Categories:
error: Content is protected !!