राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंदजी को पुष्पांजलि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंदजी को पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने कृषि संग्रहालय परिसर स्थित स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की और विद्यार्थियों का दार्शनिक विचारों से मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में लक्ष्य तय कर पूर्ण समर्पण से प्रयास करें और जब तक लक्ष्य प्राप्ति ना हो तब तक प्रयासरत रहें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कुलसचिव कपूर शंकरमान, अधिष्ठाता व निदेशकगण, डॉ विमला डुंकवाल, डॉ पी.एस. शेखावत, डॉ सुभाष चन्द्र, वित्त नियंत्रक श्री पवन कुमार, ओएसडी इंजी. विपिन लड्ढा सहित सामुदायिक विज्ञान महविद्यालय के विद्यार्थियों ने पुष्पांजली अर्पित की।खिलाड़ियों से मिले कुलपति- विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम में कल से जारी तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कुलपति डॉ अरुण कुमार ने खिलाड़ियों से मुलाक़ात की तथा फुटबाल मैच देखा व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Categories:
error: Content is protected !!