राष्ट्र सेविका समिति ने नगर सेठ को दिया आमंत्रण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। आगामी 6 अप्रैल रामनवमी की शुभ अवसर पर खरनाडा मैदान से प्रारंभ होने वाले भव्य विराट राष्ट्रोदय पथ संचलन के कार्यक्रम हेतु आज महानगर कार्यकारिणी एवं घोष टोली ने लक्ष्मी नाथ जी के मंदिर में घोष वादन करके नगर सेठ को आमंत्रित किया।
महानगर सह कार्यवाहिका जी ने बताया कि रामनवमी की संध्या निकलने वाला यह विराट पथ संचलन खरनाडा़ मैदान से लेडी एल्गिन स्कूल, सार्दुल स्कूल, कोटगेट, सट्टा बाजार वाली गली, लालजी होटल , हीरालाल मॉल , रानी बाजार चौराहा , अपेक्स हॉस्पिटल के सामने शकुंतला भवन वाली गली से होता हुआ पुल को पार करता हुआ अंबेडकर सर्किल से मेडिकल कॉलेज में समाप्त होगा। इस कार्यक्रम हेतु महानगर की समस्त बहनों में पूरा जोश है एवं इसके लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

Categories:
error: Content is protected !!