राष्ट्र सेविका समिति बीकानेर महानगर का 6 अप्रैल को राष्ट्रोदय पथ संचलन का होगा आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। रामनवमी के शुभ अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति के विराट पथ संचलन की ध्वनि से गूंजायमान होने जा रहा है मरू नगरी बीकानेर
6 अप्रैल की सुनहरी संध्या पर विराट राष्ट्रोदय पथ संचलन कार्यक्रम का आगाज शाम 4:00 बजे एकत्रीकरण के रूप में होगा ।पथ संचलन संपूर्ण समाज को परम पूज्य भगवा ध्वज का समय-समय पर दर्शन करवाने हेतु निकाला जाता है साथ ही घोष के माध्यम से समाज की ऊर्जा को केंद्रित करने का काम किया जाता है।
4:30 बजे राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत शारीरिक प्रमुख और मुख्य वक्ता माननीय मोनिका जी माहेश्वरी सेविकाओं को संचलन हेतु प्रेरित व स्पंदित करने के लिए ऊर्जा से भरपूर बौद्धिक वक्तव्य देंगी। 5:30 बजे संचलन खरनाडा मैदान पुरानी जेल के सामने से प्रारंभ होकर बीकानेर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होता हुआ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में संपन्न होगा ।

Categories:
error: Content is protected !!