राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव? कांग्रेस नेता अजय राय ने दिया जवाब

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव? कांग्रेस नेता अजय राय ने दिया जवाब

अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी से गांधी-नेहरू परिवार का पुराना संबंध है। उन्होंने अमेठी की जनता से राहुल गांधी को दोबारा चुनने की अपील की है।

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव? कांग्रेस नेता अजय राय ने दिया जवाब


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय ने बुधवार को दावा किया कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। अजय राय ने कहा कि अमेठी से नेहरू-गांधी परिवार के पुराने संबंध हैं जिसे कोई कमजोर नहीं कर सकता। अजय राय ने अमेठी के लोगों से अपील है कि वो राहुल गांधी को फिर से बड़े अंतर से सांसद चुनकर दिल्ली भेजें। हालांकि राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि अमेठी संसदीय सीट से लगातार तीन बार जीत चुके राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हराया था। राहुल गांधी से पहले सोनिया गांधी और उनके पिता राजीव गांधी भी अमेठी से चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड सीट से लोकसभा सांसद हैं।

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के बारे में अजय राय ने कहा कि यात्रा राजस्थान से होकर गुजर रही है और अगले साल 3 या 4 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। .उससे पहले यूपी कांग्रेस विभिन्न स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर क्षेत्रीय यात्राएं निकाल रही है। अजय राय ने कहा पूरे राज्य को छह क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!