NATIONAL NEWS

रिटायर्ड बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई का अधिवेशन 24 सितंबर को जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र के महेश्वरी सदन में ,बीकानेर से जाएंगे 15 प्रतिनिधि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन की केंद्रीय इकाई का अधिवेशन 24 सितंबर को जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र के महेश्वरी सदन में आहूत किया जा रहा है ।  इस अधिवेशन में देश भर से सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी व अधिकारी सदस्य शामिल होंगे । बीकानेर जिला इकाई के अध्यक्ष नंद लाल पंचारिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी इस अधिवेशन के लिए शनिवार सुबह 5 बजे विशेष बस से रवाना होगा । बीकानेर इकाई के आर के शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के उद्घाटन समारोह के बाद सचिव रिपोर्ट व वार्षिक लेखे प्रस्तुत किए जाएंगे । साधारण सभा के बाद  आगामी सत्र के लिए चुनाव भी किए जाएंगे । बीकानेर से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में इकाई अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया, सचिव केआर उपाध्याय, संयुक्त सचिव आरके श्रीमाली, डीएल भटेजा, आर के शर्मा, सुनील गुप्ता, रामेश्वर लाल सुथार, सैयद मुश्ताक अली, सी के शर्मा, जी डी व्यास, शिव प्रकाश शर्मा, एस पी सोबती, बीटी शर्मा, बी एल मोदी, रवि राजवंशी शामिल हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!