रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज का किया जाएगा सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर।आल रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन, बीकानेर के कार्यकारिणी सदस्यों एक बैठक आज शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई । एसोसियेशन के आर के शर्मा ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष एस पी सोबती की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 नवम्बर को रोटरी क्लब में एसोसियेशन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा । प्रातः 10.30 से कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगें । कार्यक्रम के प्रारंभ में सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी जिसका प्रभार नलिन सारवाल को सौंपा गया । संयुक्त सचिव आर के श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के उन सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा जिनका जन्म वर्ष 1949 व 1950 में हुआ व वर्ष 2009 व 2010 में बैंक सेवा से सेवानिवृत हुए है । वाइ के शर्मा योगी ने कहा कि संस्था अन्य वरिष्ठजन संगठनों के साथ भी अनेक सेवा कार्य करें । सचिव के आर उपाध्याय ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में दोपहर में सामूहिक भोज भी रखा गया है । दर्शन लाल भटेजा व माणक चंद सुथार को भोज की जिम्मेदारी दी गई । इस अवसर पर गौरी शंकर खत्री, सुनील गुप्ता, भूदेव शर्मा ने भी विचार रखे ।

Categories:
error: Content is protected !!