NATIONAL NEWS

रोजगार शिविर मे 25 साल से संघर्षरत अन्याय पीडित चयनित बेरोजगारों ने अपने साथ हुवे अन्याय के विरोध मे प्रदर्शन करते हुवे इन्द्र जोशी और पंकज आचार्य के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर,21 मार्च । आज स्थानीय एम . एम . ग्राऊण्ड मे लगे रोजगार शिविर ( मेले ) मे 25 साल से संघर्षरत अन्याय पीडित चयनित बेरोजगारों ने अपने साथ हुवे अन्याय के विरोध मे प्रदर्शन करते हुवे इन्द्रजोशी और पंकज आचार्य के नेतृत्व में ज्ञापन सौप यह माँग की कि जब तक प्रकरण हल कर न्याय प्रदान ना हो तब तक अस्थाई, संविदा नियुक्ति प्रदान की जाये इस हैतु मुख्ममन्त्री के नाम ज्ञापन दिया, ज्ञापन सरकारी प्रतिनिधि की अनुपस्थिति मे कौशल, नियोजन एवं उधमिता विभाग के अधिकारी श्री दिनेश विश्नोई को सौंपा ।
विदित हो कि 1999 जिला परिषद बीकानेर में तृतीय श्रेणी जिसकी समस्त चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी थी पर एक सरकारी आदेश से लम्बित हुई जिसका आज दिनांक तक कोई निस्तरण नही हुवा और संघर्षरत चयनित बैरोजगार आज तक दर – दर की ठोकरे खा रहे है । संघर्षरत बैरोजगारो ने 25 वर्षों से विभिन्न माध्यमों से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई मगर न्याय आज तक नही मिला है।
रोजगार शिविर मे को राजनैतिक प्रतिनिधि ना होने पर संगठन ने रोष व्यक्त करते हुवे अपना ज्ञापन मे रोजगार विभाग के दिनेश जी को सौंपते हुवे कहा यदि लम्बित एवं वंचितों को न्याय मिल जाये तो ही इस तरह के रोजगार मेलों की सार्थकता है अन्यथा जनता इसे केवल सरकारी तंत्र का प्रचार प्रोपरगेंडा ही जानेंगी ..
ज्ञापन लेते हुवे रोजगार विभाग के श्री दिनेश विश्नोई ने इसे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया ।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन में श्री रवि किराडु, जितेन्द्र श्रीमाली, नरेन्द्र खत्री, धन्नाराम, धुडाराम, संगीता गुप्ता, साया परिहार राजकुमार सैनी आदि बहु संख्या में चयनित बैरोजगार पहुंचे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!