रोटरी मरुधरा के नेत्र ज्योति कलश अभियान में 198 बच्चो में से 27बच्चो में पाए गए नेत्र दोष मुख्य कारण मोबाइल

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरुधरा द्वारा प्रारंभ नेत्र ज्योति कलश अभियान के तहत सोनगिरी कुंआ स्तिथ राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत 198 बच्चो के निशुल्क जांच की गई जिसमे से 27बच्चो में नेत्र दोष पाया गया।

शिविर संयोजक रोटे आशीष कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब सचिव गोविन्द कल्याणी एवम स्कूल प्रिंसिपल ईरम भाटी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में इतनी तादाद में बच्चों में नेत्र दोष आना बेहद चिंता जनक है।

क्लब सचिव रोटे. गोविन्द कल्याणी व गोविन्द बिन्नानी ने बताया नेत्र दोष पाए गए बच्चो के इलाज हेतु स्कूल प्रशासन द्वारा माता पिता को सूचित किया गया है ताकि रोटरी मरुधरा स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर बच्चो का निशुल्क इलाज करवा सके।

चिकित्सक अनंत शर्मा ने बताया की आज की आधुनिकता में माता पिता द्वारा अपने समय को अपने बच्चों को नही देकर उन्हें मोबाइल दे देते हैं एवम बच्चो के निरंतर मोबाइल देखने से उनकी आंखों की रेटीना पर असर पड़ता है, फलस्वरूप उनमें नेत्र दोष उत्पन होता है। चूंकि बच्चे छोटे होते हैं तो वे अपनी इस समस्या को बता भी नहीं पाते हैं।

शिविर में सहायक। डॉ.अनंत शर्मा , आशीष कोठारी , गोविन्द बिन्नानी,राहुल माहेश्वरी, गोविन्द कल्याणी , अल्ताफ जी उपस्थित रहे।
स्कूल स्टाफ सहयोगी
रेणु जी, अर्चना जी, नारायण जी, मनोज जी, विनोद जी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!