NATIONAL NEWS

रोटरी रॉयल्स के आगामी सत्र (2024-25) में अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल एवम सचिव पद पर रोटे सुनील चमड़िया का चयन ! पढे ख़बर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

रोटरी रॉयल्स के आगामी सत्र (2024-25) में अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल एवम सचिव पद पर रोटे सुनील चमड़िया का चयन..

रोटरी अन्तराष्ट्रीय में सेवा के साथ साथ आपसी मित्रता को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इन्ही तय आयामो के अनुरूप बीकानेर में रोटरी रॉयल्स सदैव अग्रणी भूमिका में सेवा, परोपकार, शिक्षा, चिकित्सा, खेल में प्रोत्साहन एवम महिला उत्थान आदि के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में निरन्तर सेवा के कार्यों को करता रहा है।

रोटरी नियमानुरूप यहां नया सत्र हर वर्ष 01 जुलाई से 30 जून रहता है। यह रोटरी में लगभग हर पद हेतु समान नियम है।

आगामी अध्यक्ष व सचिव को तत्कालीन डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल और उनकी टीम द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोटरी नियमो के प्रति प्रशिक्षित किया जाता है। यह वर्तमान चलन में डिस्ट्रिक्ट 3053 में दो बार जोन स्तर एवम डिस्ट्रिक्ट स्तर पर किया जाता है।

क्लब अध्यक्ष रोटे पंकज पारीक ने बताया कि आगामी प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव जी की अनुशंसा पर रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स कि कल एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से आगामी सत्र हेतु सेवाभावी रोटे गोपाल अग्रवाल को अध्यक्ष एवम सुनील चमड़िया को आगामी सत्र हेतु क्लब का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई।

वर्तमान रोटरी 3053 के सहायक-प्रांतपाल रोटे राजेश बावेजा ने आगामी अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल, सचिव रोटे सुनील चमरिया को पद पर चयनित होने पर शुभकामनाये दी साथ ही आशा जताई कि पूर्व में तय किये गए आयामो के आगे बढ़ाते हुए सेवा के कार्यों को गति मिलेगी।

पूर्वाध्यक्ष रोटे मनोज कुडी, रोटे डॉ पुनीत खत्री, रोटे डॉ विशाल गौड़, रोटे डॉ राजपाल चौधरी, रोटे ज्योति प्रकाश रंगा, रोटे रमेश अग्रवाल,रोटे राजेश खत्री, रोटे भुवनेश स्वामी, रोटे गौरव बोथरा, रोटे ऋषि धामु, रोटे सचिन शर्मा, रोटे देवेंद्र सिंह तंवर, रोटे मदन सिंह, आदि ने चयनित पदाधिकारियों का माल्यर्पण कर शुभकामनाये प्रदान की।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!