



बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद पर आज रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य “रोटेरियन मनमोहन कल्याणी” निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कुल 345 सदस्यों में से आज 319 सदस्यों के द्वारा मतदान किया गया। रोटेरियन मनमोहन कल्याणी ने कुल 213 मत प्राप्त किए, रवि पुरोहित को 95 मत प्राप्त हुए तथा प्रकाश ओझा को 11 मत प्राप्त हुए। रोटेरियन मनमोहन कल्याणी ने निकटतम प्रतिद्वंदी से 118 मत अधिक प्राप्त कर जीत हासिल की है। रोटरी क्लब अध्यक्ष हरीश कोठारी एवं राजेंद्र बोथरा सहित समस्त रोटरी क्लब ने रोटेरियन मनमोहन कल्याणी की जीत पर शुभकामनाएं देते हुए इसे बीकानेर के व्यापारिक जगत के लिए एक उपलब्धि बताया है।
Add Comment