बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रोहित गोदारा तथा अन्य कई हार्डकोर अपराधियों के एसोसिएट्स के ठिकानों पर दबिश की। आज सुबह 5:00 बजे से चल रही इस कार्यवाही में एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज के अंतर्गत बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में लगभग 460 जगह पर दबिश देते हुए 190 टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया लगभग 550 से अधिक पुलिसकर्मी इस कार्य में संलग्न रहे जिसमें 30000 के एक इनामी बदमाश सहित 19 एनबीडब्ल्यू और स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। स्वयं जिला पुलिस अधीक्षक सुबह 5:00 बजे चार जगह पर दबिश देने पहुंची तथा सभी टीमों में जिले के अन्य सुपरवाइजर अधिकारी बिन दबिश के दौरान मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी खबर को आगे अपडेट किया जा रहा है।
रोहित गोदारा सहित कई गैंगस्टर्स के एसोसिएट्स के यहां एसपी के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी, इनामी बदमाश सहित कई स्थाई वारंटी पुलिस की गिरफ्त में















Add Comment