NATIONAL NEWS

लड़कियां दसवीं में लड़कों से आगे:बीकानेर के 89.90 परसेंट स्टूडेंट्स पास, फर्स्ट डिविजन में लड़कों से ज्यादा लड़कियां, राज्य में 18वें पायदान पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लड़कियां दसवीं में लड़कों से आगे:बीकानेर के 89.90 परसेंट स्टूडेंट्स पास, फर्स्ट डिविजन में लड़कों से ज्यादा लड़कियां, राज्य में 18वें पायदान पर

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। बीकानेर का परिणाम एक बार फिर कोई खास नहीं रहा। राज्यभर में 19वें नंबर पर बीकानेर में भी लड़कों की तुलना में लड़कों ने बेहतर परिणाम दिया है। बीकानेर की 90.95 परसेंट लड़कियां पास हो गई है, जबकि लड़के थोड़ा पीछे रहे गए। लड़कों का परिणाम 89.01 परसेंट रहा।

अब तक आए परिणाम के मुताबिक बीकानेर की निकिता सिंधी के 96.67 परसेंट मार्क्स है, जबकि आलोक चौपड़ा के 95 परसेंट मार्क्स हैं। बोर्ड की ओर से इस बार भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है, इसलिए जिले में किसी को फिलहाल टॉपर नहीं कहा जा सकता। रिजल्ट में बीकानेर के 40 हजार 578 स्टूडेंट्स बैठे थे, जिसमें 21 हजार 512 लड़के फर्स्ट डिविजन आए। 18 हजार 197 लड़कियां फर्स्ट डिविजन आई है। 8 हजार 257 लड़के और 8 हजार 380 लड़कियां सेकंड डिविजन आई है। थर्ड डिविजन में लड़के आगे रहे। जिले में तीन हजार 191 लड़के और 1882 लड़कियां थर्ड डिविजन आई है। बीकानेर का कुल रिजल्ट 89.90 परसेंट रहा है। सिर्फ एक लड़का ही किसी तरह की डिविजन नहीं लाया है, बल्कि सिर्फ पास हुआ है।

बीकानेर के होनहार स्टूडेंट्स

बीकानेर के पिंक मॉडल स्कूल की छात्रा निकिता सिंधी के 96.67 परसेंट मार्क्स है।

बीकानेर के पिंक मॉडल स्कूल की छात्रा निकिता सिंधी के 96.67 परसेंट मार्क्स है।

बीकानेर में नापासर के सत्यम एसीए सीनियर सैकंडरी स्कूल के रोहित ने 93.67 परसेंट अंक प्राप्त किए हैं।

बीकानेर में नापासर के सत्यम एसीए सीनियर सैकंडरी स्कूल के रोहित ने 93.67 परसेंट अंक प्राप्त किए हैं।

बीकानेर के श्री विलेश्वर सीनियर सैकंडरी स्कूल रासीसर के करण गोदारा के 91.50 प्रतिशत अंक आए हैं।

बीकानेर के श्री विलेश्वर सीनियर सैकंडरी स्कूल रासीसर के करण गोदारा के 91.50 प्रतिशत अंक आए हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!