NATIONAL NEWS

लाल लिपस्टिक, 300 रुपये और फिर… मुंबई की महिला डॉक्टर को ये गलती पड़ गई इतनी भारी!

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लाल लिपस्टिक, 300 रुपये और फिर… मुंबई की महिला डॉक्टर को ये गलती पड़ गई इतनी भारी!

मुंबई में रहने वाली एक डॉक्टर के लिए लाल लिपस्टिक बुरा सपना बन गई। कैसे 300 रुपये की लिपस्टिक ने उड़ा दिए मुंबई की एक महिला के होश। जान लीजिए जो इन महिला डॉक्टर के साथ हुआ, ताकी वो आपके या आपके परिवार की किसी महिला के साथ न हो।

हाइलाइट्स

  • लाल लिपस्टिक ने उड़ा दिए मुंबई की डॉक्टर के होश
  • 300 रुपये की लिपस्टिक और फिर…
  • मुंबई की महिला को एक छोटी सी गलती पड़ गई इतनी महंगी

मुंबई की डॉक्टर को लिपस्टिक खरीदना इतना भारी पड़ जाएगा ये उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। वो भी एक पड़ी लिखी डॉक्टर महिला को। नवी मुंबई में रहने वाली एक डॉक्टर ने एक बड़ी ऑनलाइन कंपनी से लिपस्टिक ऑर्डर की। इस लाल लिपस्टिक के लिए उन्होंने कंपनी 300 रुपये की पेमेंट भी की, लेकिन कई दिनों तक वो लिपस्टिक नहीं आई। उन्होंने अपना मैसेज चेक किया तो पता चला कि उन्हें लिपस्टिक डिलीवर हो चुकी है, लेकिन असल में उन्हें डिलीवरी मिली ही नहीं थी।

मुंबई की डॉक्टर, 300 की लिपस्टिक और फिर

डॉक्टर ने इस मामले में कंपनी के नंबर पर फोन किया। एग्जीक्यूटिव ने फोन उठाया और उन्हें कहा गया कि जल्द उनसे इस बारे में कॉन्टेक्ट किया जाएगा और उनके प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी। दो दिन बाद महिला के पास कंपनी का फोन आया। उन्हें बताया गया कि उनका प्रॉडक्ट कहीं फंस गया है और इसलिए डिलीवरी लेट है।

एक गलती डॉक्टर को इतनी महंगी पड़ गई

डॉक्टर को बताया गया कि प्रोडक्ट गलत तरह से डिलीवर दिखा रहा इसलिए उन्हें 2 रुपये की पेमेंट करनी होगी ताकि पूरी डिटेल्स फिर से ऑन हो जाए। अब महिला के मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजा गया। और उन्हें कहा गया इस लिंक के जरिए सिर्फ 2 रुपये की पेमेंट कर दीजिए। महिला डॉक्टर ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके फोन पर एक ऐप इंस्टॉल हुआ। ऐप के जरिए उन्हें इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हुए 2 रुपये की पेमेंट कर दी। 300 रुपये की पेमेंट इस लिपस्टिक के लिए वो पहले ही कर चुकीं थीं।

डॉक्टर के मोबाइल पर आया एक लिंक

अब एक दो दिन बाद महिला के पास बैंक का मैसेज आया। ये मैसेज था कि उनके अकाउंट से 5000 रुपये निकल चुके है। इसके तुरंत बाद एक और मैसेज आया इस मैसेज में डॉक्टर के अकाउंट से 95000 रुपये कटने की बात थी। लिपस्टिक की वजह से महिला के अकाउंट से 100000 रुपये निकल चुके थे। मुंबई की डॉक्टर के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। जो लिंक उन्हें भेजा गया था वो फर्जी था और उस लिंक पर क्लिक करने की वजह से उनके बैंक की डिटेल्स साइबर क्रिमिनल्स तक पहुंच चुकी थी। बाद में महिला ने पुलिस में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ये गलती आप कभी मत करना

इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सबसे इजी टारगेट हैं ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले। थोड़ी सी गलती मतलब आपका अकाउंट क्रिमिनल्स तक पहुंच सकता है। इसलिए जरूरी है कोई भी लिंक को क्लिक न करें। ऑनलाइन पेमेंट करते हुए एक्स्ट्रा सावधानियां लें और सबसे बड़ी बात अगर कभी भी आपके साथ ऐसा फ्रॉड होता है तो जल्द से जल्द पुलिस को सूचित करें ताकि पैसे मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!