लेखक, साहित्य अकादमी सचिव के श्रीनिवास राव को हिंदी सेवा सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare



हिंदी अकादमी ने की सम्मान की घोषणा, 1 लाख का मिलेगा पुरस्कार

[metaslider id=”119252″]



नई दिल्ली ।हिंदी अकादमी ने अपने वार्षिक पुरस्कारों व सम्मान की घोषणा कर दी है। अकादमी ने अपने वर्ष 2024 – 25 का हिंदी सेवा सम्मान लेखक व साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के सचिव के श्रीनिवास राव को देने की घोषणा की है।
हिंदी अकादमी इस सम्मान में राव को 1 लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। राव को ये सम्मान घोषित होने पर डॉ मंगत बादल, मधु आचार्य ‘ आशावादी ‘, ब्रजरतन जोशी, गजेसिंह राजपुरोहित, संजय पुरोहित, किरण बादल, कृष्ण कुमार आशु, नगेंद्र किराडू, अनुराग हर्ष, कप्तान बोरावट, रामरतन लटियाल, सवाई सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। हिंदी अकादमी ने तीन सालों के अलग अलग सम्मान एक साथ घोषित किये हैं। हिंदी अकादमी का सर्वोच्च शलाका सम्मान प्रो निर्मला जैन, अशोक वाजपेयी व चित्रा मुद्गल को दिया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!