लोकनायक स्व. मुरलीधर जी व्यास की 105वीं जयंती पर माल्यार्पण कर बांटे पक्षियों हेतु मिट्टी के परिंडे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।लोकनायक स्व. मुरलीधर व्यास की 105 वी जयंती के अवसर पर सुथारों की बड़ी गुवाड़ में समाजवादी नागरिक मार्चा द्वारा व्यास जी की मूर्ति पर तिलक कर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुवे बेजुबान पक्षियों हेतु मिट्टी के परिंडे भी बांटे गए। उपरोक्त कार्यक्रम के बाद बैठक हुई जिसमें मोर्चे के संयोजक नटवर लाल व्यास “उगाड़” के अस्वस्थता के कारण नहीं आए और उन्होंने अपना लिखत संदेश भेजा जिसमे उन्होंने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में व्यास जी की मूर्ति लगाने की मांग की और लोकनायक व्यास जी के किए कार्यो पर प्रकाश डाला। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर देश के वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि आज साम्प्रदायिकता, अराजकता, आतंकवाद, महंगाई, बेरोजगारी, सरकारी तंत्र की विफलता, औरतों पर निरन्तर बढ़ते अत्याचार, बाल अपराधों में बढ़ोतरी, राजनितिक चरित्र में गिरावट जैसे कई मुद्दे है जिन्होंने देश को झकझोर दिया है। आज ऐसे व्यक्तित्व की आवश्यकता महसूस की जा रही है जो देश और देशवासियों को एक सूत्र में पिरो सके और देश का उत्थान कर सके।
कार्यक्रम में अविनाश व्यास “श्रीधर”, आयुष बोड़ा, राम कुमार शर्मा, यश मारू, अनुराग सुथार, भरत, मयूर दवे, राघव आचार्य , रवि कुमार रंगा, आशीष जोशी, सवाई,राजवीर,विजय,अर्जुन, कपिल,अनुज,मोहित,आदित्य,श्याम मारू, रोहित मारू, विकास सिंह आदि युवा उपस्थित हुवे।

Categories:
error: Content is protected !!