वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलक जोशी को दी श्रद्धांजलि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1738867850365034986?t=q3R8w8HhqyzuxxcOuA-yRg&s=19
[metaslider id=68846 cssclass=””]


बीकानेर, 24 दिसंबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलक जोशी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को ब्रह्म बगीचा स्थित एकलव्य एकेडमी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
शिक्षक कर्मचारी नेता व खेल प्रशासक अनिल जोशी ने बताया कि तिलक जोशी संगठन के मजबूत सिपाही थे। उन्होंने हमेशा संगठन को मजबूत करने का काम किया। जोशी ने अशोक गहलोत के साथ मिलकर एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस के माध्यम से अनेक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम किया। तिलक जोशी ने एक सफल अधिवक्ता के रूप में भी पहचान बनाई। लोक अभियोजक के रूप में उनकी सेवाएं अविस्मरणीय हैं।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एड. हीरालाल हर्ष ने कहा कि युवाओं के आदर्श रहे तिलक जोशी द्वारा संगठन के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने का काम महत्वपूर्ण कार्य किया गया। इसे कभी नहीं भुलाया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में मुक्ति संस्थान के राजेंद्र जोशी, तोलाराम पेड़ीवाल, सखा संगम के चंद्रशेखर जोशी, एनडी रंगा, कर्मचारी नेता किशोर पुरोहित, श्रवण पुरोहित, राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के बी जी बिस्सा, दिनेश चूरा, सुभाष जोशी, रवि आचार्य, फन्ना भाई, जोशीवाड़ा यूथ विंग के गिरधर जोशी, हर्षवर्धन जोशी एडवोकेट अवनीश हर्ष, कृष्ण कुमार कल्ला, गिरिराज जोशी, अशोक श्रीमाली, भंवर लाल व्यास, एड. वीरेंद्र जोशी, मारकंडेय पुरोहित, मनिंदर जोशी, हर्षित स्वामी, अशोक लिंबा, चयन जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Categories:
error: Content is protected !!