वसुंधरा को कमान तभी मैं बीजेपी में जाऊंगा:पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी तीसरे मोर्चे की संभावना तलाशने जोधपुर पहुंचे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

वसुंधरा को कमान तभी मैं बीजेपी में जाऊंगा:पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी तीसरे मोर्चे की संभावना तलाशने जोधपुर पहुंचे

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी तीसरे मोर्चे की संभावनाएं तलाशने जोधपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे को लीडरशिप नहीं मिलती है तो वे भाजपा में कभी नहीं जाएंगे। - Dainik Bhaskar

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी तीसरे मोर्चे की संभावनाएं तलाशने जोधपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे को लीडरशिप नहीं मिलती है तो वे भाजपा में कभी नहीं जाएंगे।

अपने बयानों के कारण कई बार चर्चा में रहने वाले पूर्व मंत्री और कद्दावर राजनेता देवी सिंह भाटी ने एक बार फिर वसुंधरा राजे और भाजपा को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक वसुंधरा राजे को लीडरशिप नहीं दी जाती तब तक उनके कार्यकर्ताओं को भाजपा में मान सम्मान नहीं मिलता।

वे तीसरे मोर्चे की संभावना तलाशने के लिए जोधपुर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि तब तक भाजपा में नहीं होऊंगा तब तक राजे को कमान नहीं दी जाती। अभी वाले नेतृत्व से नहीं बनती। उन्होंने कहा मेरे कार्यकर्ता मेरे लिए शिलाजीत की है, वे उम्र को मुझ पर हावी नही होने देते।

साफ सुथरी छवि वाले नेताओं की तलाश

पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि अलग अलग समाज के लोगों के अलावा अलग-अलग पार्टी के लोगों से कर रहे संपर्क हैं। तीसरे मोर्चे को लेकर फिलहाल सब कुछ है भविष्य के गर्भ में है।

लेकिन मारवाड़, मेवाड़ और हाड़ौती में लगातार चल तलाश चल रही है। साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं के मौका देंगे। जिस पर दाग है, उसके लिए। कोई जगह नहीं।

शायराना अंदाज में वार

शायराना अंदाज में भाटी ने संकेत दिए कि इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा “जब नाव जल में छोड़ दी, तूफान में ही मोड़ दी, दे दी चुनौती सिंधु को, फिर पार क्या और मझदार क्या”।

Categories:
error: Content is protected !!